Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिहार: चुनाव अनियमितताओं को लेकर राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर तीखा हमला

स्टेट डेस्क, श्रेयांश पराशर |

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आयोग को ‘भाजपा की चुनाव चोरी शाखा’ करार देते हुए लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से एक पोस्ट में कहा कि बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) के नाम पर भाजपा के पक्ष में वोटों की हेराफेरी की जा रही है और जब इस सच्चाई को उजागर किया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर भाजपा के सहयोगी की तरह काम करने का आरोप लगाते हुए कहा, "अब यह कहना मुश्किल है कि यह चुनाव आयोग है या भाजपा की 'चुनाव चोरी शाखा'।" उन्होंने एसआईआर को लेकर हुए कथित घोटाले की ओर इशारा करते हुए कहा कि जो लोग इस मामले को उजागर कर रहे हैं, उन्हीं पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है, जिससे स्पष्ट है कि आयोग अब स्वतंत्र संस्था नहीं रहा।

राहुल गांधी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब बिहार में आगामी चुनावों की तैयारी चल रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य में कई बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर रहे हैं। राहुल गांधी ने संकेत दिया कि मतदाता सूची में हेरफेर कर भाजपा को फायदा पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का काम निष्पक्षता से चुनाव कराना है, लेकिन वह अब एकपक्षीय कार्रवाई कर रहा है जो लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। कांग्रेस नेता ने चुनाव आयोग से जवाब मांगते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की और लोकतंत्र को बचाने की अपील की।

इस तीखे बयान के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है और विपक्षी दलों ने भी चुनाव आयोग से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।