Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिहार चुनाव: दो चरणों में होगा मतदान, 14 नवंबर को आएंगे परिणाम

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी |

चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। राज्य में दो चरणों में मतदान होगा — 6 नवंबर और 11 नवंबर को। वहीं, परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। आयोग ने 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं को घर पर मतदान की सुविधा देने की घोषणा की है।

चुनाव आयोग की घोषणा के साथ ही बिहार में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। बता दें कि मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त होगा। हाल ही में मुख्य चुनाव आयुक्त के नेतृत्व में आयोग की टीम ने बिहार का दौरा किया था और सभी राजनीतिक दलों से फीडबैक लिया था। उम्मीद थी कि मतदान छठ और दीवाली के बाद यानी 6 और 11 नवंबर को होगा, जो अब तय हो गया है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि इस बार मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की औसत संख्या निर्धारित की जाएगी। राज्य में कुल 7 करोड़ 41 लाख मतदाता वोट डालेंगे। उन्होंने कहा कि, “अफवाह फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई होगी, बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी।”

ज्ञानेश कुमार ने बताया कि इस बार 17 नए प्रयोग किए जाएंगे और 22 साल बाद मतदाता सूची का शुद्धिकरण किया गया है। हर बूथ पर औसतन 818 मतदाता होंगे। साथ ही, ईवीएम पर प्रत्याशियों के रंगीन फोटो होंगे ताकि पहचान में आसानी हो सके।