Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिहार चुनाव पहला चरण: अधिसूचना जारी, 17 अक्टूबर तक नामांकन

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार।

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर 6 नवंबर को मतदान होगा। इन सीटों पर नामांकन प्रक्रिया अधिसूचना जारी होते ही शुरू हो गई है। नामांकन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर निर्धारित की गई है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 18 अक्टूबर को की जाएगी। उम्मीदवार 20 अक्टूबर तक अपने नाम वापस ले सकेंगे।

पहले चरण में उम्मीदवारों को नामांकन के लिए केवल छह दिन का समय मिलेगा, क्योंकि 11 अक्टूबर (शनिवार) और 12 अक्टूबर (रविवार) को अवकाश रहेगा। सभी जिलों में नामांकन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव आयोग ने जिलाधिकारियों को नामांकन स्थल पर बैरिकेडिंग और सुरक्षा के सख्त इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही नामांकन की वीडियोग्राफी, मॉनिटरिंग और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने को भी कहा गया है।

पहले चरण की 121 सीटों पर 2020 के चुनाव में कड़ा मुकाबला देखने को मिला था। उस समय भारतीय जनता पार्टी को 32 और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को 41 सीटें मिली थीं। वर्तमान में इन 121 सीटों में से 38 पर बीजेपी के विधायक हैं। विकासशील इंसान पार्टी के चारों विधायक और कांग्रेस के सिद्धार्थ सौरव बाद में बीजेपी में शामिल हो चुके हैं।

अन्य दलों की बात करें तो जेडीयू को 2020 में 23 सीटें मिली थीं, जबकि लोक जनशक्ति पार्टी से जीते राजकुमार सिंह के आने से उसकी संख्या एक बढ़ गई थी। कांग्रेस के आठ, सीपीआई (एमएल) के सात और सीपीआई व सीपीआई (एम) के दो-दो विधायक हैं। गठबंधन के आधार पर देखें तो 121 सीटों में से 59 पर महागठबंधन और 62 पर एनडीए के विधायक हैं।