Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिहार चुनाव: राउंड अपडेट को लेकर राजद प्रवक्ता कंचना यादव का बड़ा आरोप

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी।

बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच राउंड अपडेट को लेकर राजनीति तेज़ हो गई है। राजद की राष्ट्रीय प्रवक्ता कंचना यादव ने चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जारी आंकड़ों की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने दावा किया है कि जहाँ बीजेपी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं, वहाँ 14–15 राउंड तक की गिनती दिख रही है, जबकि महागठबंधन की बढ़त वाले सीटों पर केवल 4–6 राउंड का ही अपडेट उपलब्ध कराया जा रहा है।

कंचना यादव का आरोप है कि यह अंतर साधारण तकनीकी गड़बड़ी नहीं, बल्कि एक “सोचा-समझा खेल” है, जिसका उद्देश्य महागठबंधन कार्यकर्ताओं का मनोबल गिराना है। उन्होंने कहा कि मतगणना के आधिकारिक पोर्टल पर इस तरह की अनियमितता चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाती है।

राजद प्रवक्ता ने दावा किया कि बिहार का चुनावी इतिहास बताता है कि वास्तविक तस्वीर अक्सर शाम 5 बजे के बाद सामने आती है। इसीलिए, उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से धैर्य बनाए रखने की अपील की। उनके अनुसार, अंतिम राउंड तक नतीजों में बड़ा बदलाव संभव है।

इस बीच, चुनाव आयोग की ओर से इस बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि, राजनीतिक हलकों में इस आरोप ने चर्चा को और गर्म कर दिया है। सभी की निगाहें अब शाम तक आने वाले अंतिम रुझानों और नतीजों पर टिकी हैं।