Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिहार चुनाव: सियासत में कूदे पुलिसवालों पर गिरेगी गाज़, आदेश जारी

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी |

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को राजनीतिक रूप से निष्पक्ष रहने का आदेश दिया गया है। पुलिस मुख्यालय ने सभी आईजी और डीआईजी को पत्र लिखकर इसके अनुपालन को सुनिश्चित करने को कहा है। किसी भी राजनीतिक दल या उम्मीदवार के पक्ष में काम करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करने का आदेश दिया गया है।

विधानसभा चुनाव के दौरान बिहार पुलिस के पदाधिकारियों और कर्मियों को राजनीतिक निष्पक्षता बनाए रखते हुए अपना कार्य करने का निर्देश दिया गया है। यदि कोई पुलिस अधिकारी या कर्मी किसी राजनीतिक दल या उम्मीदवार के पक्ष में कार्य करता पाया गया तो उसके विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। बिहार पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में सभी क्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षकों (आईजी) और पुलिस उप-महानिरीक्षकों (डीआईजी) को पत्र जारी कर इसका पालन कराने को कहा है।

मुख्यालय के पत्र में कहा गया है कि विधानसभा चुनाव को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार संपन्न कराना पुलिस की प्रमुख जिम्मेदारी है। इसके लिए आवश्यक है कि सभी अधिकारी और कर्मी राजनीतिक गतिविधियों से दूर रहें और किसी विशेष दल या उम्मीदवार के पक्ष में मतदाताओं को प्रभावित करने से बचें। अगर कोई पुलिस अधिकारी या कर्मी राजनीतिक गतिविधियों में शामिल पाया जाता है या किसी दल अथवा उम्मीदवार के पक्ष में काम करता है, तो उसे तत्काल चुनावी कार्य से हटा दिया जाएगा। पुलिस मुख्यालय ने सभी क्षेत्रीय आईजी और डीआईजी को निर्देश दिया है कि चुनाव के दौरान पुलिसकर्मी निष्पक्षता बरतें।

इसके बावजूद यदि कोई अधिकारी या कर्मी राजनीतिक गतिविधियों या दल और उम्मीदवारों के पक्ष में कार्यरत पाया जाता है, तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस मुख्यालय को दी जाए। इस निर्देश की प्रति सभी एसएसपी और एसपी को भी भेजी गई है।