स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना ।
पटना, बिहार दिवस 2026 के अवसर पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विभाग एवं बिहार महादलित विकास मिशन की ओर से स्टॉल में विशेष प्रदर्शनी। इन स्टॉल में विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई है। स्टॉल का उद्घाटन करते हुए के मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने विभागीय कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने स्टॉल में मौजूद चीजों का जायजा लिया।
स्टॉल के जरिए योजनाओं से जुड़ने का आह्वान
उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि गांधी मैदान में आयोजित प्रदर्शनी में “सामुदायिक भवन-सह-वर्कशेड मॉडल” को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है। इसके साथ ही “डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय” की उपलब्धियों और उद्देश्य पर भी प्रकाश डाला गया। बताया गया कि इन विद्यालयों के माध्यम से अनुसूचित जाति एवं जनजाति के बच्चों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।
कार्यक्रम के दौरान विभाग की अन्य कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई और लोगों को इनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही विभागीय प्रकाशन, ब्रोशर एवं सूचना सामग्री का वितरण कर जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया।







