Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिहार दिवस पर बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया , बीडीओ शिम्पी कुमारी ने दिया पुरस्कार

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान/दरौदा. बिहार दिवस के अवसर पर मंगलवार को दरौंदा प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय दरौंदा परिसर में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में प्रखंड के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में अव्वल आए बच्चों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया.

बालक वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में रोहन कुमार, शिवम कुमार व अमनदीप कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जबकि साइकिल रेस में अंकित कुमार, अभिषेक कुमार यादव व आशिष तिवारी ने बाजी मारी. बालिका वर्ग की दौड़ में नीतू कुमारी, अर्चना कुमारी व आइसा कुमारी अव्वल रहीं, वहीं साइकिल रेस में खुशी कुमारी, पिंकी कुमारी व इंदु कुमारी ने जीत हासिल की.
रंगोली प्रतियोगिता में गुडिया कुमारी, रोमा कुमारी व ललसा कुमारी ने अपनी कला का परिचय दिया.

वहीं आर्ट प्रतियोगिता में अनामिका कुमारी, शिवम कुमार, विद्या कुमारी, आर्यन कुमार, मीरा कुमारी व मनीषा कुमारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्थान प्राप्त किया. विजेताओं को बीडीओ सिम्पी कुमारी, बीईओ सौरभ सुमन, जिला पार्षद धर्मेंद्र यादव उर्फ छुन्नी बाबू, मुखिया धनु भारती एवं प्रधानाध्यापक हरिचरण यादव ने संयुक्त रूप से पुरस्कार देकर सम्मानित किया. वहीं इस के सफल संचालन में दीप्ति कुमारी, परमेंद्र कुमार उपाध्याय, अनूप कुमार, मारकंडे पांडे, आशुतोष कुमार, हेमबाला कुमारी, पूनम कुमारी, दिनेश कुमार ने सहयोग किया.