Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिहार प्रदेश कांग्रेस की नई चुनाव समिति का ऐलान, 39 सदस्य शामिल

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी |

Congress Election Committee: बिहार प्रदेश चुनाव समिति का गठन किया गया है, जिसमें प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राजेश कुमार राम समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल किए गए हैं। इस समिति में कुल 39 सदस्य होंगे।

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को जानकारी दी कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रदेश चुनाव समिति के गठन को मंजूरी प्रदान कर दी है। यह समिति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि हम सब मिलकर बिहार में कांग्रेस संगठन और जनसंघर्ष को और मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे।

नई प्रदेश चुनाव समिति का गठन

बिहार प्रदेश चुनाव समिति का गठन किया गया है, जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार राम सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल किए गए हैं। बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी की चुनाव समिति गठित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।

समिति में 39 सदस्य होंगे

इस समिति में 39 सदस्य शामिल किए गए हैं। इसमें बिहार से जुड़े सभी सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव, कांग्रेस कार्यसमिति के स्थायी और विशेष आमंत्रित सदस्य तथा सभी मोर्चा संगठनों के प्रमुख शामिल रहेंगे। प्रदेश चुनाव समिति में विधायक दल के नेता शकील अहमद खान, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा समेत कई अन्य नेताओं को जगह दी गई है।

साथ ही कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि पार्टी के सभी सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और कार्यसमिति के सदस्य स्थायी आमंत्रित सदस्य होंगे। इससे यह साफ है कि चुनावी तैयारियों में पार्टी के सभी स्तरों के नेताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होगी। इस घोषणा के साथ ही बिहार में कांग्रेस की चुनावी गतिविधियां और तेज होने की संभावना है, क्योंकि अब संगठनात्मक मजबूती और रणनीति पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।