Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिहार में 35 IAS अफसरों का तबादला, लिस्ट जारी

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार।

पटना। बिहार सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 35 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से अधिसूचना जारी होने के 48 घंटे के भीतर 5 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बदलाव के तहत तीन जिलों में डीडीसी (DDC) बदले गए हैं, जबकि छह अनुमंडलों में नए एसडीओ (SDO) की तैनाती की गई है।

तबादले के क्रम में आरसीपी सिंह के दामाद और वरिष्ठ IAS अधिकारी सुहर्ष भगत को राज्य स्वास्थ्य समिति से हटाकर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग भेजा गया है। अब वे राज्य में भूमि सर्वे से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं, बिहार राज्य पथ विकास निगम के एमडी रहे शीर्षत कपिल को पथ निर्माण विभाग के विशेष सचिव पद से हटा दिया गया है। वे 2011 बैच के IAS अधिकारी हैं।

इन अधिकारियों को सौंपी गई प्रमुख जिम्मेदारियां;
• अनिल कुमार को सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय (IPRD) का नया निदेशक बनाया गया है। सरकार की संचार रणनीति और मीडिया प्रबंधन की जिम्मेदारी उनके पास होगी, जिसे प्रशासन की हाई-विजिबिलिटी पोस्टिंग माना जा रहा है।

• मयंक बरवड़े को योजना एवं विकास विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है, जहां वे नीति-निर्माण और बजट से जुड़े फैसलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

• तुषार सिंगला को मत्स्य निदेशक की जिम्मेदारी मिली है। मत्स्य विभाग में बढ़ते फंड और योजनाओं के बीच यह नियुक्ति अहम मानी जा रही है।

• कुमार अनुराग को भवन निर्माण निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। राज्य के बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर टेंडर और भवन निर्माण परियोजनाओं की कमान अब उनके हाथ में होगी।

• सौरभ सुमन यादव को कृषि निदेशक नियुक्त किया गया है। कृषि विभाग में सब्सिडी योजनाएं और डीबीटी से जुड़ी जिम्मेदारियां वे संभालेंगे।

• विक्रम वीरकर को प्राथमिक शिक्षा का निदेशक बनाया गया है। स्कूल शिक्षा, शिक्षक नियुक्ति और लर्निंग आउटकम जैसे विषय उनकी प्राथमिकता में रहेंगे।

पढ़िए किस IAS को मिली कौन-सी जिम्मेदारी:
1. मयंक बरवड़े (2001) – योजना विकास विभाग के सचिव
2. धर्मेंद्र कुमार (2013) – सामाजिक सुरक्षा निदेशक
3. उपेंद्र प्रसाद (2013) – श्रम संसाधन विभाग
4. नवीन कुमार (2013) – पंचायती राज निदेशक
5. डॉ. विद्याधर सिंह (2013) – हस्तकरघा निदेशक
6. सुनील कुमार (2013) – नियोजन निदेशक
7. आदित्य प्रकाश (2014) – पंचायती राज अपर सचिव
8. अमित पाण्डेय (2014) – स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक
9. श्याम बिहारी मीणा (2014) – योजना परिषद के अपर सचिव
10. सुनील कुमार (2014) – बीएसएसएफसी के एमडी
11. सुहर्ष भगत (2015) – भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशक
12. अमन समीर (2015) – SMME निदेशक
13. मनोज कुमार मीणा (2015) – खान निदेशक
14. तुषार सिंगला (2015) – मत्स्य निदेशक
15. विजय कुमार (2015) – शिक्षा अपर सचिव
16. मनोज रजक (2015) – नगर विकास एवं आवास अपर सचिव
17. धनंजय कुमार (2015) – स्वास्थ्य अपर सचिव
18. आरिफ हसन (2015) – राज्य परिवहन आयुक्त
19. अनिल कुमार (2017) – IPRD निदेशक
20. कुमार अनुराग (2019) – भवन निर्माण निगम, MD
21. सुमित कुमार (2019) – एड्स नियंत्रण सोसायटी, परियोजना निदेशक
22. रौशन कुमार पाल (2019) – BTBC, MD
23. नवीन कुमार (2019) – बिहार शिक्षा परियोजना निदेशक
24. सौरभ सुमन यादव (2019) – कृषि निदेशक
25. विक्रम वीरकर (2019) – प्राथमिक शिक्षा निदेशक
26. प्रियंका रानी (2019) – SC/ST कल्याण निदेशक
27. आकाश चौधरी (2021) – बेगूसराय DDC
28. नीलिमा साहू (2021) – नवादा DDC
29. निहारिका छवि (2021) – बक्सर DDC
30. निशांत सहर्रा (2022) – मोतिहारी सदर SDO
31. प्रद्युम्न सिंह यादव (2023) – कटिहार SDO
32. अंजली शर्मा (2023) – औरंगाबाद SDO
33. शिशा विजय कुमार चौधरी (2023) – आरा सदर SDO
34. डॉ. नेहा कुमारी (2023) – सासाराम SDO
35. कृष्ण मुरारि गुप्ता (2023) – कहलगांव SDO