Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिहार में PACS अनाज भंडारण क्षमता बढ़ेगी, नए गोदाम निर्माण को मंजूरी

रिपोर्ट: वेरोनिका राय

पटना: बिहार सरकार ने प्रदेश के प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (PACS) की अनाज भंडारण क्षमता बढ़ाने के लिए बड़ी पहल की है। सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में 1.12 लाख टन अनाज के भंडारण हेतु नए गोदामों के निर्माण प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई है।

यह योजना केंद्र सरकार की खाद्य भंडारण योजना के तहत चलाई जा रही है, जिसमें 50 टन से लेकर 10,000 टन तक की क्षमता वाले गोदाम बनाए जाएंगे। पहले चरण में 75 PACS को शामिल किया गया है, जिनमें से 31 समितियों ने समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर कर लिए हैं। इनमें औरंगाबाद, नवादा, पश्चिम चंपारण, समस्तीपुर, सहरसा, सारण, सीवान और सुपौल जिलों की समितियाँ शामिल हैं।

अब तक 25 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 99,000 टन की संयुक्त भंडारण क्षमता वाले गोदामों के लिए 129.32 करोड़ रुपये की परियोजनाएं प्रस्तुत की गई हैं। गोदामों की लागत उनकी क्षमता पर निर्भर करेगी—जैसे कि 1,000 टन के लिए 1.30 करोड़, 2,000 टन के लिए 2.76 करोड़, और 10,000 टन के लिए 13.34 करोड़ रुपये। PACS को कुल निर्माण लागत का केवल 10% देना होगा, जबकि शेष 90% राशि ऋण के रूप में मिलेगी। इसके साथ ही 33% सब्सिडी भी प्रदान की जाएगी।

यह योजना राज्य में कृषि बुनियादी ढांचे को मजबूती देगी और किसानों को फसल भंडारण की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराएगी।