Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिहार में अपराध बढ़ोतरी को लेकर एडीजी कुंदन कृष्णन का अजीबोगरीब तर्क

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार |

बिहार में बढ़ते अपराध पर एडीजी मुख्यालय कुंदन कृष्णन का एक अजीब बयान सामने आया है। गुरुवार को पटना के पारस अस्पताल में विचाराधीन बंदी चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या के बाद जब उनसे सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मई-जून के दौरान किसानों के पास कोई काम नहीं होने की वजह से अपराध में बढ़ोतरी हो जाती है।

आईपीएस कुंदन कृष्णन ने कहा, “हाल के दिनों में कई हत्या की घटनाएं हुई हैं। हर साल अप्रैल, मई और जून में हत्याओं की संख्या ज्यादा रहती है। जब तक बारिश नहीं होती तब तक ये घटनाएं ज्यादा देखने को मिलती हैं, क्योंकि अधिकतर किसानों के पास इस समय कोई विशेष काम नहीं होता है। जैसे ही बारिश शुरू होती है, किसान अपने कृषि कार्यों में व्यस्त हो जाते हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि इस वर्ष चुनाव का माहौल भी है, मीडिया हत्या दर हत्या की खबरें प्रमुखता से दिखा रही है और राजनीतिक दल भी इन घटनाओं पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इन सबको लेकर पुलिस प्रशासन भी चिंतित है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि युवा अब पैसों के लालच में सुपारी किलिंग जैसी घटनाओं को अंजाम देने लगे हैं।

एडीजी के इस बयान पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। तेजस्वी ने कहा कि पूरे बिहार में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है और पुलिस बड़े अधिकारियों के ऐसे गैरजिम्मेदाराना बयान इस बात को साबित करते हैं कि प्रशासन अपराध रोकने में नाकाम हो चुका है। अगर पुलिस अपराध नहीं रोक पा रही है तो उसे छुट्टी पर चले जाना चाहिए।

आरजेडी प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने भी इस बयान की निंदा की। उन्होंने कहा, “मैं व्यक्तिगत रूप से कुंदन कृष्णन को जानता हूं, वे इस तरह की टिप्पणी नहीं कर सकते। यह सरकार द्वारा तैयार किया गया बयान होगा जिसे उन्हें पढ़ने को दिया गया। यह बयान पूरी तरह बेबुनियाद है। क्या बिहार का किसान अपराधी है? क्या काम नहीं होने पर वह हत्या करता है? यह सोच ही गलत मानसिकता को दिखाती है।”