Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिहार में कांग्रेस की कड़ी कार्रवाई, 7 नेताओं को छह साल के लिए निष्कासित किया

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी।

बिहार में कांग्रेस ने अनुशासनहीनता और पार्टी-विरोधी गतिविधियों के आरोप में सात नेताओं को छह वर्षों के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। पार्टी ने इसे संगठन में अनुशासन बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम बताया है।

निष्कासित किए गए नेताओं में कांग्रेस सेवा दल के पूर्व उपाध्यक्ष आदित्य पासवान, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष शकीलुर रहमान, किसान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार राजन, अतिपिछड़ा विभाग के पूर्व अध्यक्ष कुंदन गुप्ता, बांका जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कंचना कुमारी और नालंदा के रवि गोल्डेन शामिल हैं।

समिति ने कहा कि इन नेताओं ने कांग्रेस के निर्णयों और कार्यक्रमों के ख़िलाफ़ लगातार पार्टी मंचों से बाहर जाकर बयान दिए एवं सक्षम नेतृत्व के निर्देशों की जानबूझकर अनदेखी की। साथ ही प्रिंट व सोशल मीडिया में टिकट खरीद–फरोख्त जैसे निराधार आरोप लगाकर पार्टी की छवि को नुकसान पहुँचाया। अनुशासन समिति अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद के अनुसार संबंधित नेताओं से मिला स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं था।

समिति ने स्पष्ट किया कि जिन मुद्दों पर दुष्प्रचार किया गया, उन पर पार्टी ने पूरी पारदर्शिता बरती थी और पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, जनसंपर्क कार्यक्रम, प्रदेश एवं केंद्रीय चुनाव समितियों की समीक्षा के बाद ही अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा हुई थी। इसके बावजूद इन नेताओं के व्यवहार से संगठनात्मक निर्णयों की अवमानना और भ्रम फैलाने की स्थिति बनी।

इन सभी पहलुओं को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति ने संबंधित सात नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने का आदेश जारी किया है।