Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिहार में पंचायत उपचुनाव का ऐलान: 14 जून से नामांकन, 9 जुलाई को मतदान

बिहार, वेरोनिका राय |

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले पंचायत उपचुनाव की घोषणा हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने सोमवार को उपचुनाव की तारीखों का ऐलान किया। कुल 2634 रिक्त पदों के लिए 9 जुलाई को मतदान होगा, जबकि 11 जुलाई को वोटों की गिनती की जाएगी और नतीजे जारी कर दिए जाएंगे।

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, 13 जून को उपचुनाव की आधिकारिक अधिसूचना जारी होगी और 14 जून से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जो 20 जून तक चलेगी। 21 से 23 जून के बीच नामांकन पत्रों की जांच होगी। उम्मीदवार 24 और 25 जून को नाम वापस ले सकेंगे। अंतिम उम्मीदवारों की सूची और चुनाव चिह्नों का आवंटन 26 जून को किया जाएगा।

इस उपचुनाव के तहत ग्राम पंचायत और ग्राम कचहरी की सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे। सभी सीटों पर मतदान ईवीएम के जरिए होगा। उपचुनाव के दौरान संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है।

इन पदों पर होंगे उपचुनाव:

  • जिला परिषद सदस्य: 8 सीटें
  • मुखिया: 33 सीटें
  • सरपंच: 83 सीटें
  • पंचायत समिति सदस्य: 72 सीटें
  • ग्राम पंचायत सदस्य: 839 सीटें
  • ग्राम कचहरी पंच: 1569 सीटें

पंचायत उपचुनाव की प्रक्रिया जुलाई के दूसरे सप्ताह में पूरी हो जाएगी, जिसके बाद राज्य में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज़ हो जाएंगी। संभावना है कि बिहार विधानसभा चुनाव अक्टूबर या नवंबर में कराए जाएंगे। निर्वाचन आयोग इसकी तैयारी में जुटा हुआ है।