Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिहार में बुजुर्गों को राहत: 1 अप्रैल से घर बैठे जमीन रजिस्ट्री की सुविधा

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी।

पटना। Bihar में 80 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग अब घर बैठे अपनी जमीन की रजिस्ट्री करा सकेंगे। राज्य सरकार की ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ योजना के तहत 1 अप्रैल से यह व्यवस्था शुरू होगी, जिससे वरिष्ठ नागरिकों को निबंधन कार्यालय आने-जाने की परेशानी से मुक्ति मिलेगी।

इस नई व्यवस्था में बुजुर्गों को ई-निबंधन पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर 400 रुपये शुल्क जमा करना होगा। आयु 80 वर्ष या उससे अधिक दर्ज करते ही घर से रजिस्ट्री कराने का विकल्प दिखाई देगा। आवेदक अपनी सुविधा के अनुसार तारीख और समय तय कर सकेंगे।

निर्धारित दिन निबंधन विभाग की मोबाइल रजिस्ट्रेशन यूनिट आवेदक के घर पहुंचकर बायोमैट्रिक सत्यापन सहित पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से पूरी करेगी। रजिस्ट्री के तुरंत बाद संबंधित पक्षों के मोबाइल नंबर पर दस्तावेज डाउनलोड करने का लिंक भेज दिया जाएगा।

इस सुविधा के लिए ई-निबंधन पोर्टल में तकनीकी बदलाव किए जा रहे हैं। फरवरी में सॉफ्टवेयर अपडेट और ट्रायल के बाद इसे पूरी तरह लागू किया जाएगा। सभी निबंधन कार्यालयों को आवश्यक उपकरण, जैसे लैपटॉप और बायोमैट्रिक आधार सत्यापन मशीन, उपलब्ध कराई जा चुकी है।

पहले बुजुर्गों को बीमारी या असहाय स्थिति में मेडिकल प्रमाणपत्र के साथ आवेदन देना पड़ता था और अधिकारी मैनुअल तरीके से प्रक्रिया पूरी करते थे। अब डिजिटल व्यवस्था लागू होने से प्रक्रिया पारदर्शी, तेज और सुरक्षित होगी, साथ ही जमीन लेन-देन में फर्जीवाड़े पर भी रोक लगेगी।