Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिहार में शराब तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी।

सुपौल। रतनपुरा थाना क्षेत्र के पिपराही गांव में शराब तस्कर की गिरफ्तारी के लिए गई पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया, जिसमें थानाध्यक्ष राजू कुमार समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है और मामले में कई नामजद व अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि शनिवार देर रात समकालीन अभियान के तहत शराब तस्करी के आरोपी रामरतन राय को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद टीम जैसे ही गांव से निकलने लगी, तभी आरोपितों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से पुलिस पर हमला कर दिया। हमले में थानाध्यक्ष की नाक फट जाने सहित करीब आधा दर्जन जवान जख्मी हो गए। इसी दौरान मुख्य आरोपी मौका पाकर पीछे के रास्ते से फरार हो गया।

मामले में पुलिस ने रोशन कुमार राय को गिरफ्तार किया है, जबकि रामरतन राय, रोशन कुमार राय, कोशिला देवी, किरण कुमारी, कमलवती देवी, फूजन देवी, वीणा देवी और शिवचरण राय समेत 8–10 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।

वहीं, दूसरी ओर आरोपित परिवार ने महिला थाना में आवेदन देकर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि छापेमारी के दौरान पुलिसकर्मियों ने घर में मौजूद महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के साथ बर्बर व्यवहार किया। आरोप है कि लगभग 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला समेत कई लोगों को बुरी तरह पीटा गया।

परिवार ने यह भी दावा किया है कि राजनीतिक कारणों और भाजपा समर्थक होने के चलते उन्हें निशाना बनाया गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।