Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिहार विधानसभा में छत का हिस्सा गिरा, स्पीकर बाल-बाल बचे

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी।

पटना। बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सदन की कार्यवाही में शामिल होने जा रहे विधानसभा अध्यक्ष के मार्ग पर भवन की छत का एक हिस्सा अचानक टूटकर नीचे गिर गया। गनीमत रही कि स्पीकर इसकी चपेट में नहीं आए और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

घटना के बाद विधानसभा परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने तुरंत स्थिति संभाली और जिस रास्ते पर छत गिरी थी, उसे एहतियातन बंद कर दिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

बताया जा रहा है कि बजट सत्र से पहले विधानसभा भवन का रिनोवेशन कराया गया था, जिस पर लाखों रुपये खर्च किए गए थे। इसके बावजूद छत का हिस्सा गिरने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना वाले हिस्से में हाल ही में मरम्मत और सौंदर्यीकरण का कार्य हुआ था।

मामले को लेकर विपक्ष ने सरकार और संबंधित निर्माण एजेंसी पर निशाना साधते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। वहीं, भवन निर्माण विभाग और तकनीकी टीम ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। अब जांच रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि लापरवाही कहां हुई और जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई की जाएगी।