Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बीपीसी कॉलेज द्वारा कक्षा 12 का फेयरवेल कार्यक्रम सम्पन्न

लोकल डेस्क, अभिलाष गुप्ता।

रक्सौल / बीरगंज: बीरगंज स्थित बीपीसी कॉलेज में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के सम्मान में आयोजित फेयरवेल कार्यक्रम भव्य एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम प्याब्सन पर्सा के अध्यक्ष सरोज प्रसाद चौधरी के प्रमुख आतिथ्य में सम्पन्न हुआ, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में अमित हरलालका, मुस्कान श्रेष्ठ सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के संस्थापक तथा मधेश विश्वविद्यालय के उपकुलपति डा. दीपक शाक्य ने की। इस अवसर पर प्राध्यापक हरि रत्न तुलाधर, बासु कर्ण, युगल किशोर सहित शिक्षक एवं विद्यार्थियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रमुख अतिथि सरोज प्रसाद चौधरी ने विद्यार्थियों को जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अनुशासन, मेहनत और संस्कार को आवश्यक बताया। 

उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन भर कभी न भूलने योग्य दो महत्वपूर्ण व्यक्तित्वों की याद दिलाते हुए कहा, “जिंदगी में दो लोगों को कभी मत भूलना—अपने माता-पिता और अपने गुरु शिक्षकों को।” उन्होंने कहा कि अभिभावकों और शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही विद्यार्थी सही दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। साथ ही उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ भी दीं। वहीं कार्यक्रम के अध्यक्ष डा. दिपक शाक्य ने कहा कि कॉलेज स्थापना काल से ही अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देते हुए आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि कॉलेज केवल पुस्तक आधारित शिक्षा ही नहीं, बल्कि नैतिक शिक्षा, नेतृत्व विकास और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना भी विद्यार्थियों में विकसित कर रहा है।

उन्होंने विद्यार्थियों को आगामी शैक्षिक एवं व्यावसायिक जीवन में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी तथा विश्वास व्यक्त किया कि कॉलेज से शिक्षित विद्यार्थी समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, गीत-संगीत तथा विभिन्न मनोरंजनात्मक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। फेयरवेल समारोह के दौरान भावुक माहौल भी देखने को मिला, जहाँ विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों और साथियों के साथ बिताए अविस्मरणीय पलों को याद किया।