लोकल डेस्क, ऋषि राज।
बीरगंज: पर्सा जिला प्रहरी कार्यालय में लेडीज सर्कल ने सेनिटरी पैड वितरित किया
रक्सौल / बीरगंज: महिला बाल बालिका तथा ज्येष्ठ नागरिक सेवा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम मे पर्सा जिला प्रहरी के एस पी सुदीप राज पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में विगत छह बर्षो से सेवारत बीरगंज लेडीज सर्कल 3 की महिलाओं ने विभागीय महिला प्रहरी को जन चेतना लक्ष्यार्थ तथा महिला एवं किशोरी सुस्वास्थ्य उपयोगी सेनिटरी पैड हस्तांतरण किया।
कार्यक्रम मे संस्था की महिलाएं, प्रहरी, समाजसेवी, संचारकर्मी, महिला विकास प्रेमी की उपस्तिथि रही। वक्ताओं ने महिलाओं के दृष्टिकोण एवं महिला हितार्थ कार्य की मुक्त कंठ से सराहना व्यक्त क







