Ad Image
Ad Image
SC ने हिमांता सरमा मामले में पवन खेड़ा को अग्रिम जमानत दी || मोतिहारी: घोड़ासहन में संगठित साइबर आर्थिक अपराध नेक्सस का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार || रक्सौल बॉर्डर से 12 हजार नशीली सुई समेत 2 इंटरनेशनल तस्कर गिरफ्तार || प. बंगाल: ममता बनर्जी ने एक्जिट पोल किया खारिज, काउंटिंग में सतर्कता का संदेश || MP के धार में इंदौर - अहमदाबाद हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा, 16 की मौत || PNG के साथ LPG कनेक्शन रखने वालों पर कार्रवाई के मूड में केंद्र सरकार || SC ने नाबालिक को गर्भपात की अनुमति रखी बरकरार, एम्स की याचिका खारिज || तमिलनाडु के द. विरुधूनगर में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, 21 की मौत 8 घायल || हताश प्रधानमंत्री ने झूठ बोलकर देश को गुमराह करने का प्रयास किया: खरगे || विपक्ष की महिला आरक्षण रोकने की साजिश, आधी आबादी को हक दिलाएंगे: PM मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बीरगंज में रास्वपा पर्सा द्वारा विशाल रक्तदान कार्यक्रम

लोकल डेस्क, अभिलाष गुप्ता।

7 महिलाओं सहित 111 लोगों ने किया रक्तदान।

रक्सौल / बीरगंज: राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) पर्सा ने बीरगंज में एक विशाल रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया। शनिवार को क्लासिक बैंक्वेट हॉल में सम्पन्न कार्यक्रम में 7 महिलाओं सहित कुल 111 लोगों ने रक्तदान किया।

बीरगंज क्षेत्र में रक्त की कमी को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने भाग लेकर मानवता की मिसाल पेश की। कार्यक्रम में बिन्दा कुमारी, शान्ति मोक्तान, दीपक कुमार सिंह, चन्दन कुमार पण्डित, निजामुद्दीन अंसारी, राजकुमार सहनी, शेख मजीद, सुनील कुमार चौधरी सहित अन्य लोगों ने रक्तदान किया।कार्यक्रम रास्वपा पर्सा के अध्यक्ष तथा पर्सा-1 के प्रतिनिधि सभा सदस्य बुद्धि प्रसाद पन्त (हरि पन्त) के विशेष आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम में नेपाल रेडक्रस सोसाइटी पर्सा के सभापति बृजकिशोर पटेल, शैक्षिक शहीद मुकुन्द खनाल प्रतिष्ठान पर्सा की सभापति मुना खनाल, वीरगंज कपड़ा बैंक के अध्यक्ष लालबाबु सिंह, एलोकल नेपाल खबर के संचालक युवराज केसरी, कार्यक्रम संयोजक शिक्षाविद् मार्टिन मोक्तान, रास्वपा पर्सा की उपाध्यक्ष तुलसा पौडेल, सचिव सुदिस प्रजापति, वीरगंज महानगर अध्यक्ष अमन आलम, सचिव गौतम श्रेष्ठ सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर सांसद पन्त ने कहा कि बीरगंज में रक्त की कमी की जानकारी मिलने के बाद कम समय में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से देने वाले को कोई नुकसान नहीं होता, बल्कि जरूरतमंद की जान बचती है, इसलिए सभी को हर तीन महीने में रक्तदान करना चाहिए।नेपाल रेडक्रस सोसाइटी पर्सा के सभापति पटेल ने बताया कि बीरगंज रक्तसंचार केन्द्र में रक्त की कमी के कारण नारायणी अस्पताल सहित विभिन्न अस्पतालों में उपचार प्रभावित हो रहा है। ऐसे समय में यह कार्यक्रम आयोजित कर मानवता को मजबूत बनाने के लिए उन्होंने रास्वपा पर्सा परिवार को धन्यवाद दिया। उन्होंने रक्तदाताओं को समाज का वास्तविक नायक बताया।कार्यक्रम में नेपाल रेडक्रस सोसाइटी पर्सा की कार्यसमिति महिला सदस्य मुना खनाल तथा रक्तसंचार केन्द्र बीरगंज के प्रमुख सौरभराज पाण्डेय के नेतृत्व में रेडक्रस, वीरगंज नर्सिंग कैंपस और हिमाल इंस्टीच्यूट नर्सिंग कॉलेज के स्वयंसेवकों ने रक्तदान कार्य में सहयोग किया।