Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बैरिया बस स्टैंड पर चालकों के लिए डोरमेट्री तैयार, मार्च में होगी शुरुआत

लोकल डेस्क, आकाश अस्थाना ।

  • मात्र 50 रुपए में आराम करने की व्यवस्था 

  • चालकों और संवाहकों को 24 घंटे मिलेगी मुलभूत सुविधाएं

पटना। पटना के बैरिया स्थित पाटलिपुत्र अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) में चालकों व संवाहकों के लिए आधुनिक डोरमेट्री का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। परिवहन विभाग के अनुसार, यह सुविधा मार्च 2026 में चालू की जाएगी। इस डोरमेट्री की सबसे खास बात यह है कि यहां बस चालकों और संवाहकों के लिए बेहद किफायती दर पर आराम करने की व्यवस्था की गई है।
 
50 रुपये में 12 घंटे और 100 रुपये में 24 घंटे ठहरने की सुविधा

परिवहन विभाग के अनुसार, मात्र 50 रुपये में 12 घंटे और 100 रुपये में 24 घंटे तक ठहरने की व्यवस्था होगी। इससे लंबी दूरी तय करने वाले चालकों को अब बस में ही सोने या महंगी जगहों पर रुकने की मजबूरी नहीं रहेगी। साथ ही उनकी थकान दूर होगी और यात्रियों की सुरक्षा और यात्रा की गुणवत्ता में सुधार आएगा।

एकसाथ रूक सकेंगे लगभग 60 लोग

डोरमेट्री में एक साथ 50-60 लोगों के ठहरने की क्षमता है। यहां मौसम के अनुसार सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिनमें साफ-सुथरे बिस्तर, किचन सुविधा, शौचालय, स्नानघर व अन्य मूलभूत सुविधाएं शामिल हैं।

चालकों और संवाहकों को 24 घंटे मिलेंगी मूलभूत सुविधाएं

बता दें कि पहले चालकों को अक्सर बस में ही रात गुजारनी पड़ती थी, जिससे स्वास्थ्य जोखिम और थकान बढ़ जाती थी। यह कदम  सड़क सुरक्षा और चालकों के कल्याण को भी प्राथमिकता देता है। बस चालकों ने इस पहल का स्वागत किया है और मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है।
        
चालक गणेश चौधरी ने बताया कि बैरिया बस स्टैंड में पहले से ही अन्य सुविधाएं उपलब्ध थीं, लेकिन चालकों के लिए ठहरने की उचित व्यवस्था नहीं थी। अब डोरमेट्री बनने से यह कमी दूर हो जाएगी। वहीं एक बस चालक रिजवान शाह ने कहा कि डोरमेट्री में महज 50 रुपये में 12 घंटे आराम की व्यवस्था, यह सुविधा हम चालकों के लिए बहुत लाभदायक है। इससे हमें घंटों बस चलाने के बाद चैन से सोने का मौका मिलेगा।