लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती
सिवान/दरौंदा. प्रखण्ड मुख्यालय स्थित श्री हनुमान मंदिर परिसर में दो दिवसीय श्री रामचरित मानस पाठ एवं अखण्ड अष्टम का सामूहिक आयोजन ग्राम वाशियो के सहयोग से किया जा रहा है.
जिसमें चौबीस घंटे रामचरित मानस का पाठ किया जाएगा और उसके बाद पूर्णाहुति एवं भंडारे का आयोजन किया गया है. इस तरह के धार्मिक कार्यक्रम होने से ग्रामवासियों में बहुत हर्षोल्लास है. जिसमें सभी लोगों बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे हैं.







