Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

भाईचारे की मिसाल बना चंपारण: राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का दौरा

रिपोर्ट: एन.के. सिंह

पूर्वी चंपारण, सुगौली: बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सोमवार को सुगौली प्रखंड की बगही पंचायत स्थित इंजीनियर परवेज मोहम्मद के गाँव का दौरा किया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य आपसी भाईचारा और सामाजिक सद्भाव को मजबूती देना था।

राज्यपाल ने परवेज मोहम्मद को अपना जूनियर और करीबी बताते हुए कहा कि गाँव में आने का न्योता उन्हें दिल से स्वीकार्य होता है। उन्होंने चंपारण की धरती को गांधी जी की कर्मभूमि बताते हुए कहा कि यहाँ की मिट्टी में आज भी इंसानियत, सम्मान और अपनत्व गहराई से समाया हुआ है।

अपने संबोधन में उन्होंने भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की संकल्पना साझा की और इसके लिए सामाजिक एकता, भाईचारे और समरसता को सबसे ज़रूरी बताया। उन्होंने गाँव में आपसी मोहब्बत और सौहार्द देखकर प्रसन्नता जताई। दौरे के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे। श्रीपुर चौक से मोतिहारी गांधी सर्किट तक जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती रही। हालांकि, कुछ मार्गों पर अस्थायी रोक के चलते आम लोगों को थोड़ी परेशानी का सामना भी करना पड़ा।