Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

भागलपुर: गुरु जी को प्यार, 2 छात्राएं फरार

भागलपुर, नीतीश कुमार |

भागलपुर जिले के एक स्कूल शिक्षक द्वारा दो नाबालिग छात्राओं को लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। यह घटना 27 मई की बताई जा रही है, जब धनौरा स्थित जवाहरलाल नेहरू उच्च विद्यालय में पढ़ने वाली कक्षा 9 की दो छात्राएं अचानक गायब हो गईं।

छात्राओं के परिवार वालों ने स्कूल के शिक्षक हरिओम यादव पर आरोप लगाया है कि वही दोनों को बहला-फुसलाकर ले गया। मामले की शिकायत रसलपुर थाने में दर्ज की गई है। इसके बाद भी 13 दिनों तक छात्राओं और शिक्षक का कोई पता नहीं चल सका है। हालांकि, शिक्षक के छात्राओं के साथ सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

एक छात्रा के पिता ने उसे मोबाइल पर बात करते हुए पकड़ लिया था। पूछताछ में छात्रा ने बताया कि यह मोबाइल उसे स्कूल के शिक्षक ने दिया था। उसने यह भी बताया कि उसकी सहेली के पास भी वही शिक्षक मोबाइल देकर बातचीत करता था।

परिजनों का कहना है कि जब उन्होंने शिक्षक से इस बारे में सवाल किया तो उसने उल्टा उन्हें धमकाने की कोशिश की। 17 जून को परिजनों ने स्कूल प्रिंसिपल को इसकी जानकारी दी, और करीब 10 दिन बाद वह दोनों छात्राओं को लेकर गायब हो गया।

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि शिक्षक अक्सर दोनों छात्राओं को स्कूल की उपस्थिति दर्ज करवाने के बाद बाजार लेकर जाया करता था और पढ़ाई के बहाने यह सब करता था।

इस मामले में छात्रा की मां ने कहा है कि उनकी बेटी को बहलाकर ले जाया गया है, और मोबाइल भी शिक्षक ने ही दिया था। संबंधित मोबाइल पुलिस थाने में जमा करवा दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने बताया कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया गया है और उसकी तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। मोबाइल की लोकेशन भी ट्रेस की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शिक्षक स्कूल के बाद उन्हें ट्यूशन पढ़ाता था, और उसी दौरान दोनों से नजदीकी बढ़ी।

वहीं, कहलगांव के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि यह घटना उनके कार्यभार संभालने से पहले की है और उस दौरान स्कूलों में छुट्टियाँ भी लग चुकी थीं, इसलिए उन्हें पूरे मामले की विस्तृत जानकारी नहीं है।