Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

भागलपुर पुलिस और एसटीएफ के संयुक्त ऑपरेशन में कुख्यात अपराधी गुरुदेव मंडल एनकाउंटर में ढेर

रिपोर्ट: वेरोनिका राय

भागलपुर, बिहार: भागलपुर जिले के रंगरा थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात अपराधी गुरुदेव मंडल एनकाउंटर में मारा गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि गुरुदेव अपने गिरोह के साथ किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा है। इस पर रंगरा थाना पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी।

पुलिस को देखते ही गुरुदेव मंडल और उसके साथियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गुरुदेव को मार गिराया। हालांकि, उसका अन्य साथी अंधेरे और इलाके की भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

सूत्रों के अनुसार, गुरुदेव मंडल दियारा क्षेत्र में अपने गिरोह के साथ मीटिंग कर रहा था। योजना की भनक लगते ही पुलिस ने घेराबंदी कर ली। एनकाउंटर के बाद पुलिस ने मौके से खोखा, गोला-बारूद और अन्य सामान बरामद किया है। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं।

गुरुदेव मंडल हत्या, लूट, फिरौती और अवैध हथियार रखने जैसे कई गंभीर मामलों में वांछित था। वह भागलपुर समेत आसपास के जिलों में दहशत का पर्याय माना जाता था। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में थी, लेकिन वह बार-बार बच निकलता था।

वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में मामले की जांच जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि गुरुदेव मंडल के मारे जाने से क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं पर रोक लगेगी।