Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

भागलपुर में हाइवा की टक्कर से महिला की मौत

लोकल डेस्क, नीतीश कुमार |

भागलपुर में सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतका अनीता देवी खगड़िया जिले के बेलदौर की रहने वाली थीं। उनके पति का नाम जयकिशोर ठाकुर है। यह दुर्घटना विक्रमशिला सेतु पर पोल नंबर-29 के पास हुई।

घायल पति ने बताया कि वे पत्नी को डॉक्टर को दिखाने के लिए भागलपुर आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार हाइवा ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद पुलिस की मदद से पत्नी को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई। पुलिस ने हाइवा वाहन को जब्त कर लिया है।

मृतका की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। उनकी पुत्री पुष्पा कुमारी और दामाद मुकेश कुमार ठाकुर रात में ही अस्पताल पहुंच गए थे। जयकिशोर ठाकुर दर्जी का काम करते हैं। परिवार में दो बेटे छोटू कुमार, प्रशांत कुमार और दो बेटियां चांदनी कुमारी व पुष्पा कुमारी हैं। पत्नी की मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में है और सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।