Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

भारत को पाकिस्तान से नहीं, चीन से बड़ा खतरा: अखिलेश यादव

नेशनल डेस्क, नीतीश कुमार |
नयी दिल्ली: समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि भारत के लिए असली खतरा पाकिस्तान नहीं बल्कि चीन है, जो न केवल हमारी ज़मीन पर कब्ज़ा कर रहा है, बल्कि व्यापारिक स्तर पर भी भारत को नुकसान पहुँचा रहा है।

‘ऑपरेशन सिन्दूर’ पर चर्चा में भाग लेते हुए श्री यादव ने कहा कि सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए चीन से सख्ती से निपटना होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि चीन लगातार पाकिस्तान की मदद कर रहा है और व्यापारिक मोर्चे पर भारत के खिलाफ आर्थिक युद्ध छेड़ रखा है, इसलिए सभी स्तरों पर उसे जवाब देना ज़रूरी है।

उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बार-बार "चूक" का हवाला देकर जिम्मेदारी से बचा नहीं जा सकता। पहले जहां तक सेना की पेट्रोलिंग होती थी, अब वह वहां तक नहीं पहुंच रही है। उन्होंने दोहराया कि असली खतरा चीन से है, जो न केवल ज़मीन छीन रहा है बल्कि हमारे आत्मनिर्भरता के प्रयासों को भी प्रभावित कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमें आत्मनिर्भर भारत के नारे की समीक्षा करनी चाहिए, यह देखना ज़रूरी है कि क्या इससे कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों को ही फायदा हो रहा है।

सपा नेता ने रक्षा बजट को सकल घरेलू उत्पाद के कम से कम तीन प्रतिशत तक बढ़ाने की मांग की और कहा कि सरकार को सुरक्षा के मामलों में अधिक गंभीरता और योजनाबद्ध तरीके से निवेश करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सेना की वीरता की सराहना की जानी चाहिए, लेकिन इस पर राजनीतिक लाभ नहीं उठाया जाना चाहिए।

उन्होंने पुलवामा हमले को लेकर सरकार से सवाल किया कि उस वाहन की अब तक पहचान क्यों नहीं हुई और हालिया एनकाउंटर ठीक उसी दिन क्यों हुआ। उन्होंने यह भी दावा किया कि सड़कों पर सुखोई और हरक्यूलिस विमान उतारने की कल्पना समाजवादी पार्टी की थी, और प्रधानमंत्री मोदी ने उसी योजना के तहत सड़क पर हरक्यूलिस विमान का उपयोग किया।

श्री यादव ने सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोकने के निर्णय पर भी सफाई मांगी।