Ad Image
Ad Image
ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

भारत ने पाक को 64 रन से हराया, स्मृति और दीप्ति रहीं जीत की नायिका

नेशनल डेस्क, शिवेश कुमार शौर्य |

"स्मृति के बल्ले का जलवा, दीप्ति की गेंदों का वार,
 पाकिस्तान पर भारत की बेटियों ने किया जोरदार प्रहार।"

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय महिला टीम ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है। रविवार (14 जून) को बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेले गए मुकाबले में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 64 रन से करारी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 170 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 17 ओवर में 106 रन पर सिमट गई। भारत की इस जीत में स्मृति मंधाना के बल्ले और दीप्ति शर्मा की गेंदबाजी ने अहम भूमिका निभाई।
इस जीत के साथ भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में विजयी आगाज किया। अब उसका अगला मुकाबला 17 जून (बुधवार) को नीदरलैंड्स के खिलाफ होगा। भारतीय महिला टीम अभी तक टी20 विश्व कप का खिताब नहीं जीत सकी है। उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2020 में रहा था, जब टीम फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खिताबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में इस बार टीम इंडिया पहली बार ट्रॉफी अपने नाम करने के इरादे से उतरी है।

171 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज मुनीबा अली ने 35 गेंदों में 5 चौके के मदद से सबसे ज्यादा 41 रन बनाए। उनके अलावा आलिया रियाज ने 18 रन, गुल फिरोजा ने 12 रन और आयशा जफर ने 12 रन का योगदान दिया। भारतीय गेंदबाजों के सामने पाकिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह बेबस नजर आई।

दीप्ति शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 10 रन  खर्च कर 5  विकेट झटके और पाकिस्तान की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। वहीं श्री चरणी ने 4 ओवर में 21 रन खर्च कर 3 विकेट अपने नाम किए, जबकि शेफाली वर्मा को एक सफलता मिली। पाकिस्तान के नौ विकेट भारतीय स्पिनरों ने हासिल किए, जबकि मुनीबा अली रन आउट हुईं।

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पावरप्ले में ही दो विकेट गंवा दिए। शेफाली वर्मा को पहले ही ओवर में सादिया इकबाल ने पवेलियन भेज दिया, जबकि जेमिमा रोड्रिग्स तस्मिया रुबाब का शिकार बनीं। इसके बाद स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीसरे विकेट के लिए 63 गेंदों में 91 रन की अहम साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
स्मृति मंधाना ने 44 गेंदों पर 68 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। उनका विकेट रमीन शमीम ने लिया। वहीं भारती फुलमाली केवल 1 रन बनाकर सादिया इकबाल की गेंद पर आउट हुईं। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 35 गेंदों में 36 रन बनाए, जिसमें 4 चौके शामिल थे। उन्हें फातिमा सना ने पवेलियन भेजा।
इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने अंतिम ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए भारतीय स्कोर को मजबूती दी। ऋचा ने 17 गेंदों पर 34 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। हालांकि वह आखिरी ओवर में फातिमा सना की गेंद पर आउट हो गईं।

भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच अब तक 17 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें भारतीय टीम ने 14 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान को केवल 3 मुकाबलों में सफलता मिली है। वहीं महिला टी20 विश्व कप में दोनों टीमों के बीच अब तक 9 मुकाबले हुए हैं, जिनमें भारत ने 7 और पाकिस्तान ने 2 मैच जीते हैं।