Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

भारत ने रचा इतिहास न्यूजीलैंड को हराकर जीता टी20 विश्व कप

स्पोर्ट्स डेस्क, ऋषि राज

अहमदाबाद: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। अहमदाबाद के भरे हुए नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस महामुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई और भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

इस जीत के साथ भारत ने टी20 विश्व कप के इतिहास में नया अध्याय लिख दिया। भारत पहली टीम बन गई है जिसने तीन बार टी20 विश्व कप का खिताब जीता। इससे पहले भारत ने 2007 में पाकिस्तान को हराकर और 2024 में दक्षिण अफ्रीका को हराकर ट्रॉफी जीती थी। अब 2026 में न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने तीसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। साथ ही भारत लगातार दो बार टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम भी बन गई है। इतना ही नहीं, भारत पहली टीम बन गई जिसने अपने घरेलू मैदान पर टी20 विश्व कप ट्रॉफी जीती है।

सैमसन ने दिलाई तूफानी शुरुआत

फाइनल मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए। विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 89 रन बनाए। उनकी पारी में 5 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। सैमसन की इस विस्फोटक पारी ने भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया।

सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने भी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंदों में 52 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 3 छक्के लगाए। सैमसन और अभिषेक के बीच हुई तेज साझेदारी ने भारतीय टीम को शानदार शुरुआत दिलाई।

किशन और दुबे ने बढ़ाई रफ्तार

इसके बाद ईशान किशन ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों में 54 रन बनाए। किशन ने 4 चौके और 4 छक्के लगाकर भारतीय पारी की गति बनाए रखी। हालांकि कप्तान सूर्यकुमार यादव खाता खोले बिना आउट हो गए।

मध्यक्रम में हार्दिक पांड्या ने 13 गेंदों में 18 रन जोड़े, जबकि अंत में शिवम दुबे ने तूफानी फिनिशिंग करते हुए केवल 8 गेंदों में 26 रन बना दिए। दुबे की इस आक्रामक पारी में 3 चौके और 2 छक्के शामिल थे। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत भारत का स्कोर 250 के पार पहुंच गया और न्यूजीलैंड के सामने 256 रन का मुश्किल लक्ष्य खड़ा हो गया।

भारतीय गेंदबाजों का कमाल

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। हालांकि विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सिफर्ट ने 26 गेंदों में 52 रन बनाकर संघर्ष जरूर किया, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से ज्यादा साथ नहीं मिला।

भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी को पूरी तरह बिखेर दिया। स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके और न्यूजीलैंड की उम्मीदों को करारा झटका दिया।

स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा को एक-एक सफलता मिली।

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुई जीत

भारतीय टीम की इस जीत ने टी20 क्रिकेट के इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। किसी भी टीम ने इससे पहले न तो तीन बार टी20 विश्व कप जीता था और न ही लगातार दो बार ट्रॉफी अपने नाम की थी। भारत ने दोनों रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में लाखों दर्शकों की मौजूदगी में मिली इस जीत ने भारतीय क्रिकेट के स्वर्णिम इतिहास में एक और यादगार अध्याय जोड़ दिया। भारतीय खिलाड़ियों ने मैदान पर जश्न मनाया, जबकि देशभर में क्रिकेट प्रेमियों ने इस ऐतिहासिक जीत का उत्सव मनाया।

टीम इंडिया की यह शानदार जीत आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनकर इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई है।