Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

भारत में ईंधन की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें: सरकार

नेशनलडेस्क, श्रेयांश पराशर l

नई दिल्ली l पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और सोशल मीडिया पर फैल रही ईंधन संकट की खबरों के बीच केंद्र सरकार ने स्थिति स्पष्ट की है।पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस  मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने आधिकारिक तौर पर कहा है कि देश में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है।

पिछले 48 घंटों में देश के कुछ हिस्सों में पेट्रोल पंपों पर अचानक भीड़ देखने को मिली, जिससे लोगों में चिंता बढ़ी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि ये सभी खबरें अफवाहों पर आधारित हैं और जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत के पास कच्चे तेल, पेट्रोल, डीजल और विमानन ईंधन (एटीएफ) का पर्याप्त भंडार मौजूद है।

संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा के अनुसार, देश की सभी रिफाइनरी, डिपो और सप्लाई नेटवर्क पूरी क्षमता के साथ काम कर रहे हैं और कहीं भी आपूर्ति बाधित नहीं है। उन्होंने कहा, “देशभर में सभी ईंधन आउटलेट सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं। कुछ जगहों पर अफवाहों के कारण घबराहट में खरीदारी देखी गई, लेकिन स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।”

इस बीच, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने भी पुष्टि की है कि ईंधन की सप्लाई में कोई दिक्कत नहीं है। कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से ईंधन न खरीदें।

सरकार ने दोहराया है कि भारत की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत है और जनता को किसी भी तरह की घबराहट की आवश्यकता नहीं है। साथ ही, लोगों से केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करने की अपील की गई है।