Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

भारत-नेपाल मैत्री: रक्सौल में लायंस इंटरनेशनल के पूर्व डायरेक्टर का भव्य अभिनंदन

लोकल डेस्क, एन के सिंह।

भारत-नेपाल संबंधों को प्रगाढ़ बनाने और सेवा कार्यों की गतिशीलता पर दिया जोर।

रक्सौल: सीमावर्ती शहर रक्सौल के सामाजिक और सेवा क्षेत्र में उस समय एक नया उत्साह देखने को मिला, जब लायंस क्लब इंटरनेशनल के पूर्व डायरेक्टर लायन बालकृष्ण बुर्लाकोटी का रक्सौल की धरती पर ऐतिहासिक स्वागत किया गया। भारत-नेपाल मैत्री संबंधों को नई ऊंचाई देने और लायंस डिस्ट्रिक्ट 322E के 45वें वार्षिक कन्वेंशन में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने पहुंचे श्री बुर्लाकोटी के सम्मान में एक भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।

सिमरा एयरपोर्ट से रक्सौल तक प्रोटोकॉल के साथ स्वागत

कार्यक्रम की शुरुआत तब हुई जब नेपाल के सिमरा एयरपोर्ट पर 'प्रोटोकॉल ऑफिसर' सह ज़ोन चेयरपर्सन लायन शम्भु प्रसाद चौरसिया और लायन राजन कुमार ने बुर्लाकोटी जी की अगवानी गुलाब के फूलों से की। वहां से उन्हें ससम्मान रक्सौल स्थित सुप्रसिद्ध एस आर पी मेमोरियल हॉस्पिटल के प्रांगण में लाया गया।

अंगवस्त्र और मोमेंटो से हुआ अभिनंदन

अस्पताल के निदेशक संजय गुप्ता एवं डॉक्टर सुजीत कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में क्लब के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और मोमेंटो प्रदान कर उनका अभिनंदन किया। मंच का कुशल संचालन पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. लायन रजनीश कुमार गुप्ता ने किया।

सेवा कार्यों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा

अपने संबोधन में पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर लायन बालकृष्ण बुर्लाकोटी ने रक्सौल नगरवासियों के प्रेम और आतिथ्य के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से लायंस क्लब ऑफ रक्सौल द्वारा हाल ही में भारत-नेपाल सीमा पर आयोजित 'ब्लड डोनेशन' एवं 'हंगर प्रोजेक्ट' की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे निस्वार्थ सेवा कार्य ही समाज में लायनिज्म के उद्देश्यों को सार्थक करते हैं। उन्होंने भविष्य में हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

मैत्री संबंधों का बड़ा मंच है लायनिज्म

डॉ. सुजीत और लायन संजय गुप्ता ने अपने संयुक्त संबोधन में कहा कि आज लायनिज्म केवल एक संस्था नहीं, बल्कि विश्व स्तर पर आपसी संबंधों और भाईचारे को बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। भारत और नेपाल की संस्कृति और सेवा भावना इस मंच के जरिए और भी करीब आई है।

इस  आयोजन को सफल बनाने में ज़ोनल चेयरपर्सन लायन शम्भु प्रसाद चौरसिया, क्लब उपाध्यक्ष लायन प्रियंका सोनी, लायन पवन किशोर कुशवाहा, लायन संजय गुप्ता, लायन गणेश धानोठिया, लायन सुशीला धनोठिया, लायन नूतन चौरसिया, लायन ममता गुप्ता, लायन पंकज वर्णवाल, लायन रमेश गुप्ता, लायन साईमन रेक्स, लायन हेमंत अग्रवाल और लायन राजन कुमार समेत कई गणमान्य सदस्य सक्रिय रहे।

समारोह के समापन पर सभी ने लजीज व्यंजनों का आनंद लिया। आतिथ्य सत्कार से भावुक होकर श्री बुर्लाकोटी ने पुनः मिलने के वादे के साथ आगे की यात्रा के लिए प्रस्थान किया। उक्त जानकारी लायंस क्लब ऑफ रक्सौल के अध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी लायन विमल सर्राफ ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।