Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

भास्कर महोत्सव में भजन गायक मनन गिरि को जिला प्रशासन ने किया सम्मानित

लोकल डेस्क |

दरौंदा (सीवान): लोक आस्था के महान पर्व छठ को लेकर शुक्रवार की संध्या में जिला प्रशासन, सीवान की ओर से भव्य भास्कर महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले भर के प्रसिद्ध लोक कलाकारों और भजन गायकों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में दरौंदा प्रखंड के रामगढ़ा गांव निवासी भजन गायक मनन गिरि मधुकर ने छठ मइया पर आधारित मधुर भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं का मन मोह लिया। उनकी प्रस्तुति से प्रभावित होकर जिलाधिकारी डॉ. आदित्य प्रकाश ने मंच पर उन्हें सम्मानित किया।

मनन गिरि को सम्मानित किए जाने पर उनके प्रशंसकों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया। बधाई देने वालों में संतोष कुमार आनंद, उमाशंकर कुमार, रविशंकर द्विवेदी, सुबोध कुमार सिंह (प्रिंसिपल), अमृता कुमारी, शिक्षिका मधु गिरि, मोहितशिव, मनोहर गोस्वामी, शिक्षक सर्वेश कुमार ओझा, गोल्डेन शाहि, धनंजय सिंह, अमिताभ पांडेय, उमेश चंद्र गिरि, राजीव भारती, रविन्द्र प्रसाद समेत कई लोग शामिल रहे।

भास्कर महोत्सव में जिला प्रशासन की ओर से यह पहल लोक संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय कदम के रूप में देखा जा रहा है।

(फोटो कैप्शन)जिलाधिकारी डॉ. आदित्य प्रकाश द्वारा भजन गायक मनन गिरि मधुकर को सम्मानित करते हुए।