Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मंडप में दूल्हे को देखते ही दुल्हन का इनकार, दिव्यांगता की सच्चाई छुपाने पर शादी टूटी

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी

बेतिया जिले के बनबैरिया गांव में शादी उस वक्त थम गई, जब दुल्हन ने मंडप में दूल्हे को देखते ही विवाह से साफ इंकार कर दिया. उसे पता चला कि दूल्हा एक आंख से दिव्यांग है और यह बात उससे छुपाई गई थी. दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया, पुलिस पहुंची और पंचायत के बाद शादी रद्द कर दी गई।

बेतिया के सहोदरा थाना क्षेत्र के बनबैरिया गांव में बुधवार को चल रहा वैवाहिक समारोह अचानक विवाद में बदल गया. बैतापुर गांव से धूमधाम से बारात पहुंच चुकी थी. घर पूरी तरह सज चुका था और रिश्तेदार स्वागत में लगे थे. द्वारपूजा की तैयारी ही चल रही थी कि अचानक ऐसा मोड़ आया जिसने समारोह को बीच में रोक दिया।

दुल्हन को मंडप में पता चला कि दूल्हा एक आंख से दिव्यांग है. दूल्हे पक्ष ने यह बात छुपाई थी और उसने चश्मा पहनकर अपनी समस्या छुपाने की कोशिश की. यह जानकारी मिलते ही दुल्हन ने साफ कहा कि वह धोखे में रखकर शादी नहीं कर सकती।

दुल्हन के इनकार के बाद दोनों पक्षों में तकरार शुरू हो गई. माहौल तनावपूर्ण होने पर सहोदरा पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने समझाइश देकर दोनों पक्षों को शांत किया और बातचीत शुरू कराई. करीब दो घंटे चली पंचायत में दुल्हन के भाई ने भी कहा कि जानकारी छुपाकर विवाह नहीं हो सकता और बहन के निर्णय का समर्थन किया।

पंचायत के बाद बारात खाली हाथ लौटी

निर्णय के बाद शादी पूरी तरह रद्द कर दी गई. बारात को बिना दुल्हन वापस लौटना पड़ा. गांव में इस घटना की दिनभर चर्चा होती रही. लोग मानते हैं कि शादी जैसे बड़े फैसले में सच और पारदर्शिता सबसे अहम है, और किसी भी बात को छुपाना रिश्तों की नींव कमजोर कर देता है।