Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का आरोप: 65 लाख वोटर के नाम कटने से हारा महागठबंधन

स्टेट डेस्क वेरॉनिका राय

झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों पर गंभीर सवाल उठाते हुए बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि महागठबंधन की हार किसी राजनीतिक लहर का नहीं, बल्कि वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर हुई हेराफेरी का परिणाम है।

मंत्री सिंह ने दावा किया कि चुनाव के अंतिम चरण में अचानक एसआईआर (Special Summary Revision) प्रक्रिया लागू की गई, जिसके तहत करीब 65 लाख मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए। उनके अनुसार, यह कदम न सिर्फ चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाता है, बल्कि चुनाव परिणाम को सीधे-सीधे प्रभावित भी करता है।

दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में नाम हटना साधारण चूक नहीं हो सकती। उन्होंने दावा किया कि जिन क्षेत्रों में महागठबंधन मजबूत स्थिति में था, वहीं पर सबसे अधिक वोट हटाए गए।

उनके अनुसार, “जब लाखों वैध वोटर अचानक सूची से गायब जाएं, तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था पर गंभीर प्रहार है। महागठबंधन की हार का एक प्रमुख कारण यही वोटर लिस्ट में की गई गड़बड़ी है।”

मंत्री सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया को सही समय पर नहीं, बल्कि चुनाव के बीच में लागू किया गया, जिससे लाखों मतदाताओं को दोबारा दस्तावेज जमा करने या विवरण सुधारने का मौका ही नहीं मिला।
उन्होंने कहा कि चुनावी आचार संहिता लागू होने के बाद इस तरह की प्रक्रिया शुरू करना पारदर्शिता के नियमों के खिलाफ है|

गौरतलब है कि चुनाव के दौरान कई विपक्षी दलों ने भी मतदाता सूची में बड़ी गड़बड़ी की आशंका जताई थी—कहीं पूरे परिवार के नाम एक साथ हटाए गए, तो कहीं बूथों पर सैकड़ों मतदाता सूची से गायब पाए गए। हालांकि निर्वाचन आयोग ने इन आरोपों को गलत बताते हुए पूरी प्रक्रिया को मानक के अनुरूप बताया था।

दीपिका पांडेय सिंह के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। महागठबंधन के समर्थक भी इस मुद्दे को लेकर आवाज उठा रहे हैं कि इतने बड़े पैमाने पर वोट कटने से परिणाम प्रभावित होना स्वाभाविक है।
वहीं सत्ता पक्ष इन आरोपों को राजनीतिक हताशा बताते हुए खारिज कर रहा है।