Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मतदाता सूची पुनरीक्षण में सुस्ती पर DM सख़्त, AERO पर गिरेगी गाज

लोकल डेस्क, एन. के. सिंह |
पूर्वी चंपारण: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 में ढिलाई बरतने वाले सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (AERO) को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने कड़ी चेतावनी दी है। जिलाधिकारी ने साफ़ कहा है कि जिन्हें ज़िम्मेदारी सौंपी गई है, उनके प्रदर्शन में अपेक्षित सुधार न होने पर कार्रवाई तय है।
जिलाधिकारी ने सभी AERO को प्रति मतदान केंद्र प्रतिदिन कम से कम 100 गणना प्रपत्रों को निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कराने का निर्देश दिया है।
आज की समीक्षा बैठक में कई अधिकारियों का प्रदर्शन निर्धारित लक्ष्य से काफी कम पाया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराज़गी ज़ाहिर की। कुछ प्रमुख उदाहरणों में अंचलाधिकारी पिपरा कोठी (83 प्रपत्र), प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी आदापुर (93 प्रपत्र), प्रखंड कृषि पदाधिकारी बनकटवा (83 प्रपत्र), अंचलाधिकारी पकड़ी दयाल (97 प्रपत्र), बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मोतिहारी सदर (शहरी) (69 प्रपत्र), प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सदर मोतिहारी (75 प्रपत्र), राजस्व अधिकारी चिरैया (78 प्रपत्र), बीपीएम जीविका सदर मोतिहारी (67 प्रपत्र), प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी छौड़ादानों (93 प्रपत्र), अंचल अधिकारी बंजरिया (52 प्रपत्र), राजस्व अधिकारी चिरैया (84 प्रपत्र), प्रखंड कल्याण पदाधिकारी बंजरिया (81 प्रपत्र) और बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ढाका (81 प्रपत्र) शामिल हैं।
इन सभी अधिकारियों द्वारा प्रति मतदान केंद्र प्रतिदिन 100 से कम गणना प्रपत्र अपलोड किए जाने पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराज़गी व्यक्त की। उन्होंने सभी AERO को अपने अधीनस्थ मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारियों (बीएलओ) को तुरंत सक्रिय करने और हर हाल में प्रतिदिन प्रति मतदान केंद्र कम से कम 100 गणना प्रपत्रों को अपलोड कराना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।