Ad Image
Ad Image
प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल || दिल्ली शराब घोटाला: केजरीवाल, सिसोदिया समेत सभी 23 आरोपित बरी || कनाडा PM मार्क कार्नी चार दिवसीय दौरे पर आज पहुंचेंगे भारत || पाकिस्तान ने किया अफगानिस्तान के खिलाफ युद्ध का ऐलान, एयर स्ट्राइक जारी || मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मथुरा में होली की परंपरा को बदनाम करने वाले 9 इन्फ्लुएंसर्स पर FIR

नेशनल डेस्क, वेरॉनिका राय |

  • भ्रामक और एडिटेड वीडियो वायरल करने का आरोप, पुलिस ने सांस्कृतिक विरासत से खिलवाड़ पर दिखाई सख्ती

मथुरा: विश्वप्रसिद्ध होली परंपराओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने के मामले में मथुरा पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। बरसाना और नंदगांव की ऐतिहासिक ‘लट्ठामार’ और ‘लड्डूमार’ होली से जुड़े भ्रामक और एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में 9 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, इन इन्फ्लुएंसर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसे वीडियो साझा किए, जिनमें पारंपरिक होली उत्सव को गलत और भ्रामक तरीके से प्रस्तुत किया गया। इन वीडियो के जरिए करीब पांच हजार वर्ष पुरानी सांस्कृतिक परंपरा की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया।

मथुरा पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या गलत प्रस्तुति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बरसाना की लट्ठामार होली और नंदगांव की लड्डूमार होली देश-विदेश में अपनी अनूठी परंपरा और सांस्कृतिक महत्व के लिए प्रसिद्ध हैं। हर वर्ष हजारों श्रद्धालु और पर्यटक इन उत्सवों में शामिल होने के लिए मथुरा पहुंचते हैं।

पुलिस अधिकारियों ने सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं से अपील की है कि वे किसी भी धार्मिक या सांस्कृतिक परंपरा से संबंधित सामग्री साझा करते समय उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें और भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने से बचें।