Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मधुबनी में बड़ा सड़क हादसा, NH-27 पर बस और ट्रक में टक्कर

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी।

मधुबनी। बिहार के मधुबनी जिले में शनिवार तड़के घने कोहरे के कारण एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सुबह करीब तीन बजे एनएच-27 पर फुलपरास प्रखंड के पूरवारी टोल प्लाजा के पास वैशाली ट्रेवल्स की एक यात्री बस आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। हादसे के समय सड़क पर दृश्यता बेहद कम थी, जिसके चलते यह दुर्घटना हुई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बस में सवार दर्जनों यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस और स्थानीय वाहनों की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे के कारण एनएच-27 पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर सड़क पर यातायात बहाल कराया। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण घना कोहरा और कम दृश्यता माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यात्रियों से पूछताछ की जा रही है। प्रशासन ने घने कोहरे के दौरान वाहन चालकों से सावधानी बरतने और सुरक्षित गति से वाहन चलाने की अपील की है।