Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मनियारी में 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी

मनियारी थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। आरोपी युवक, जो रिश्ते में पीड़िता का चाचा है, को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी के घर पर जमकर हंगामा किया और पत्थरबाजी की। पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच करवाई है और मामले को स्पीडी ट्रायल के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।

आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली किशोरी की मां शुक्रवार शाम अपने दो अन्य बच्चों के साथ मायके चली गई थी। घर पर केवल किशोरी और उसके पिता मौजूद थे। रात करीब दो बजे खिड़की से आवाज सुनकर किशोरी की नींद टूटी। खिड़की पर लगी प्लाई की शीट को किसी ने धीरे से हटाया। डर के मारे वह चौकी के नीचे छिप गई, लेकिन पड़ोस का युवक खिड़की से अंदर घुस आया।

आरोपी ने तकिए से उसका मुंह दबाकर जबरन कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर उसकी बुरी तरह पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने किशोरी के साथ बलात्कार किया। पीड़िता के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके पिता जाग गए, लेकिन आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट की और मौके से फरार हो गया।

शनिवार सुबह खबर फैलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर पर धावा बोल दिया। भीड़ ने पत्थरबाजी की और माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक के विरुद्ध दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पीड़िता का भी मेडिकल जांच कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद केस को स्पीडी ट्रायल के लिए न्यायालय में भेजा जाएगा।

ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी हाल ही में बलात्कार के एक अन्य मामले में जेल से जमानत पर रिहा हुआ था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वह मानसिक रूप से विकृत है और अक्सर नशे की हालत में रहता है। वह पहले भी कई महिलाओं के साथ गलत हरकतें कर चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ स्थानीय लोगों की मिलीभगत से कई बार ऐसे मामले दबा दिए गए। आरोपी गांव में मजदूरी करता है और शाम को नशेड़ी लोगों के साथ बैठकर शराब पीता है।