Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

ममता इंस्टीच्यूट ऑफ एजुकेशन में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

दरौंदा प्रखंड की चिंतामनपुर गांव स्थित ममता इंस्टीच्यूट ऑफ एजुकेशन के सभागार में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के शिक्षकों एवं वरीय पदाधिकारियों द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद आधुनिक नर्सिंग की जनक फ्लोरेंस नाइटिंगेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई तथा प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान संस्थान की छात्राओं ने लघु नाटिका प्रस्तुत कर फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जीवन, संघर्ष एवं नर्सिंग सेवा में उनके योगदान को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। छात्राओं की प्रस्तुति ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं अतिथियों को भावुक कर दिया। मंच संचालन ज्ञान कृष्ण पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर नर्सिंग की सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने पेंटिंग, कविता, पोस्टर एवं रंगोली के माध्यम से फ्लोरेंस नाइटिंगेल को याद करते हुए उन्हें सम्मान दिया। कार्यक्रम में इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस की थीम पर भी विशेष चर्चा की गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अम्बेदकर ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशन के अध्यक्ष डॉ. कौशल कुमार गिरि ने कहा कि नर्सें स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की रीढ़ होती हैं और वे लाखों लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि 12 मई को अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती होती है। उन्होंने नर्सिंग पेशे में फ्लोरेंस नाइटिंगेल के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि कोरोना काल में नर्सिंग प्रोफेशनल्स ने अपनी जान की परवाह किए बिना मानव सेवा का जो उदाहरण प्रस्तुत किया, वह समाज के लिए प्रेरणादायक है।

उन्होंने छात्रों से नर्सों के साहस, समर्पण एवं राष्ट्रसेवा की भावना से सीख लेने की अपील की।अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर प्रकाश डालते हुए शशि कुमार ने कहा कि मानव सेवा के प्रति त्याग एवं समर्पण की भावना ही सबसे बड़ी सेवा है। वहीं शिक्षिका प्रीति कुमारी ने कहा कि छात्र-छात्राओं का पहला लक्ष्य मानवता की सेवा होना चाहिए। उन्होंने बताया कि संस्थान में बेहतर प्रशिक्षण एवं आधुनिक सुविधाओं के कारण विद्यार्थियों की रुचि लगातार बढ़ रही है, जिससे संस्थान को और बेहतर सुविधाएं विकसित करने की प्रेरणा मिल रही है।नर्सिंग शिक्षिका प्रिया कुमारी ने कहा कि देशभर में नर्सिंग प्रोफेशनल्स की भारी कमी है। इस कमी को दूर करने के लिए संस्थान गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक स्तर की नर्सिंग शिक्षा उपलब्ध करा रहा है।

उन्होंने बताया कि संस्थान में बिहार ही नहीं बल्कि देश के विभिन्न राज्यों से भी छात्र-छात्राएं प्रशिक्षण प्राप्त करने पहुंच रहे हैं।इस अवसर पर अमरजी पटेल, ज्योति वर्मा सहित संस्थान के कई शिक्षक, पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रब्बान आलम, आदित्य कुमार, सत्यम कुमार, हैप्पी कुमार एवं राहुल कुमार शाही समेत सैकड़ों छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। पूरे आयोजन में नर्सिंग सेवा के महत्व, मानवता के प्रति समर्पण तथा समाज सेवा की भावना को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया।