Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

महागठबंधन नहीं, लठबंधन है: बेगूसराय में पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी |

बेगूसराय में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरजेडी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने महागठबंधन को ‘लठबंधन’ कहा और कहा कि इसमें अटक दल, लटक दल, पटक दल और फटक दल शामिल हैं बिहार चुनाव को लेकर एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी ने समस्तीपुर और बेगूसराय में जनसभाएं कीं। उन्होंने कहा कि यह महागठबंधन नहीं, बल्कि ‘लठबंधन’ है, जिसमें अटक दल, लटक दल, झटक दल और पटक दल हैं।

राजद पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आरजेडी बीते दो दशकों से कोई चुनाव नहीं जीती है, फिर भी अहंकार में डूबी हुई है। राजद ने जेएमएम को झटक दिया, कांग्रेस 35 सालों से उसकी पिछलग्गू बनी हुई है और इस बार फिर उसे पटक दिया है। वहीं, मुकेश सहनी की वीआई को फटका दिया गया और लेफ्ट दलों को लटका दिया गया।

पीएम मोदी ने कहा कि जहां स्वार्थ और लूट-खसोट का खेल हो, वहां वही हाल होता है जो आरजेडी और कांग्रेस के साथ हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग टिकट बेचते हैं और घोटाले करते हैं। आरजेडी प्रमुख लालू यादव का परिवार बिहार का सबसे भ्रष्ट परिवार है, जबकि कांग्रेस का परिवार देश का सबसे भ्रष्ट परिवार है। दोनों परिवारों के कई सदस्य अदालत से जमानत पर बाहर हैं। मोदी ने कहा कि बिहार अब ऐसे लोगों पर भरोसा नहीं कर सकता। अब राज्य में एक ही नारा गूंज रहा है;‘नई रफ्तार से चलेगा बिहार, जब फिर आएगी एनडीए सरकार।’