लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती।
सीवान/महाराजगंज थाना परिसर में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एसडीओ अनीता सिन्हा ने की. बैठक में सांप्रदायिक सौहार्द के साथ होली मनाने पर विस्तृत चर्चा की गई. उपद्रव व शराब का सेवन करने वाले पर विशेष नजर रखने पर भी चर्चा की गई.
होली के दौरान लहेरिया कट बाइक चलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. अफवाह फैलाने वालों और अश्लील व फूहड़ गाने बजाने वालों पर सख्ती से पुलिस पेश आएगी और उन पर कानूनी करवाई की जाएगी. होली के दौरान डीजे पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी. अधिकारीयों ने अफवाह से पूरी तरह दूर रहने और इसकी सुचना पुलिस को तुरंत देने की बात की. बैठक में एसडीओ ने होली को हरसोल्लास मनाने की बातें करती हुई एसडीओ ने कहा कि होली पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाये। होलीका दहन के दौरान कही से किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। बैठक में सीओ जितेन्द्र कुमार,थाना अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी,प्रो अभय कुमार सिंह, प्रो सुबोध सिंह, मानवेन्द्र कुमार अभय, वार्ड पार्षद हरेन्द्र श्रीवास्तव, शक्ति शरण, मुनमुन सिंह, अमरजीत सिंह, मुखिया अखिलेश प्रसाद, मोहन कुमार पद्माकर, ओम प्रकाश गुप्ता, हैदर अली आदि उपस्थित थे।







