Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

महाशिवरात्रि पर अरेराज में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

लोकल डेस्क, एन के सिंह।

अनुमंडल प्रशासन ने कसी कमर, सुरक्षा और सुविधा पर विशेष जोर। बिजली, पानी, स्वास्थ्य और अग्निशमन जैसे विभागों के अधिकारियों को बुनियादी सुविधाएँ दुरुस्त करने के कड़े निर्देश ।

पूर्वी चंपारण: विश्व प्रसिद्ध सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर की नगरी अरेराज में महाशिवरात्रि पर्व को भव्य और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में सोमवार को अनुमंडल सभागार में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 12 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले चार दिवसीय मेले के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखना और श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन उपलब्ध कराना रहा। अनुमंडल पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि मेले के दौरान भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो।

बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके दायित्वों के प्रति सचेत किया। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि आवंटित कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मेला क्षेत्र में साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता, और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए संबंधित कार्यपालक अधिकारियों और अभियंताओं को विशेष टास्क दिए गए हैं। पीएचईडी और विद्युत विभाग को निर्देश दिया गया है कि वे मेला शुरू होने से पहले बुनियादी ढांचों की जांच कर लें ताकि आपात स्थिति से बचा जा सके।

सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस प्रशासन को भी विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस निरीक्षक और संबंधित थाना प्रभारियों को संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी बढ़ाने को कहा गया है। स्वास्थ्य सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखते हुए एसडीएच उपाधीक्षक को मेले के दौरान एम्बुलेंस और मेडिकल कैंप की समुचित व्यवस्था रखने का निर्देश मिला है। अग्निशमन विभाग को भी मेला परिसर और आसपास के क्षेत्रों में फायर टेंडर के साथ मुस्तैद रहने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बैठक में प्रशासनिक तालमेल पर जोर देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, नगर पंचायत अध्यक्ष और कार्यपालक पदाधिकारी सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। गोविंदगंज एवं अरेराज थाना के प्रभारियों के साथ-साथ विद्युत विभाग के सहायक अभियंता और पीएचईडी के कनीय अभियंता ने भी अपनी कार्ययोजना प्रस्तुत की। अंत में अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी से टीम भावना के साथ काम करने की अपील की, ताकि महाशिवरात्रि का यह पावन पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके और दूर-दराज से आने वाले भक्तों को एक सुखद अनुभव मिल सके।