Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

महाशिवरात्रि पर लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने शिव से की ‘वर्ल्ड पीस’ की प्रार्थना

स्टेट डेस्क।
 

महाशिवरात्रि पर लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने शिव और शक्ति के तांडव को बनाकर दिया वर्ल्ड पीस का संदेश*

पटना। आज महाशिवरात्रि का त्यौहार पूरे देश में धूम-धाम से मनाया जा रहा है। लोग शिव की भक्ति में सराबोर है। शहर के मंदिर रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाए गए हैं। कहीं भजन कीर्तन, रुद्राभिषेक और महामृत्युंजय अखंड हवन हो रहा है तो कहीं शिव-पार्वती विवाह की बारात की तैयारी चल रही है। मंडपों में प्रसाद और भंडारे की व्यवस्था की जा रही है। भक्तों में उत्साह और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।

इसी बीच बिहार से एक अनोखी और भावुक तस्वीर सामने आई है। भारत के प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय सैंड व लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने विश्व में बढ़ते युद्ध और अशांति की घटनाओं से आहत होकर महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव से विश्व शांति की कामना की है।

लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने शनिवार की पूर्व संध्या पर लगभग 5 घंटे के कठिन परिश्रम के बाद मात्र 3 सेंटीमीटर के पीपल के हरे पत्तों पर भगवान शिव और माता पार्वती की मनमोहक आकृति उकेरी। इस सूक्ष्म कलाकृति के साथ उन्होंने “वर्ल्ड पीस” लिखकर संपूर्ण विश्व में शांति का संदेश दिया।

कलाकार ने अपनी इस अनूठी रचना के माध्यम से भगवान शिव से प्रार्थना की है कि जैसे उन्होंने समुद्र मंथन के दौरान विषपान कर सृष्टि की रक्षा की थी, वैसे ही आज फिर एक बार मानवता की रक्षा करें और पूरी धरती को युद्ध और हिंसा से बचाएं।

पत्रकारों से बातचीत में मधुरेंद्र कुमार ने कहा कि महाशिवरात्रि फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह के उपलक्ष्य में मनाई जाती है। यह शिव और शक्ति के पवित्र मिलन का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विश्व जिस प्रकार अशांति और संघर्ष से गुजर रहा है, ऐसे में भगवान शिव का शांति और कल्याण का संदेश अत्यंत प्रासंगिक है।

यह कलाकृति इतनी आकर्षक और भावनात्मक है कि लोग इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तेजी से साझा कर रहे हैं। देखते ही देखते यह तस्वीर वायरल हो गई और लोगों ने कलाकार के इस प्रयास की सराहना की है।

महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर मधुरेंद्र कुमार की यह लीफ आर्ट न केवल आस्था का प्रतीक बनी है, बल्कि विश्व शांति का सशक्त संदेश भी दे रही है।