Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मां गढ़ देवी महोत्सव का मंत्री मंगल पांडेय ने किया उद्घाटन

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान। जिले के महाराजगंज प्रखंड की बलिया पंचायत के बलिया गांव के मां गढ़ देवी चैत रामनवमी महोत्सव राजकीय मेले की रंगारंग शुरुआत गुरुवार को हुई।

कला संस्कृति एवं युवा विभाग व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित मां गढ़ देवी मेले में आस्था व भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। मेले का उद्घाटन स्वास्थ्य सह विधि मंत्री मंगल पांडेय, विधायक हेम नारायण साह, विधायक देवेशकांत सिंह, विधायक कर्मजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, विधायक इन्द्रदेव सिंह पटेल,डीएम विवेक रंजन मैत्रेय, एसपी पुरन कुमार झा,एसडीओ आनीता सिन्हा,, एसडीपीओ अमन ,मेला समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र पांडेय, भाजपा पश्चिमी व पूर्वी जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन के साथ ही मेले की अधिकृत रूप से शुरुआत हो गई। इस दौरान मेला क्षेत्र मां के जयकारे से गूंज उठा। समारोह को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य सह विधि मंत्री ने कहा कि मां गढ़ देवी का इतिहास बहुत ही प्राचीन है।

जिसे देखते हुए मेले को राजकीय दर्जा मिला है। बिहार सरकार व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वधान में गढ़ देवी राजकीय मेला पिछले पांच साल सफलतापूर्वक आयोजित हो रहा है। मंत्री ने कहा कि मुझे यह खुशी है कि मेरे गांव में यह महोत्सव हो रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को बहुत दिन से यह मांग थी की मेला को राजकीय मेला का दर्जा मिले। मैंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से आग्रह किया जिसे वे तुरंत राजकीय मेला का दर्जा दिये। मंत्री ने कहा कि मेला की तैयारी में जिला प्रशासन से लेकर अनुमण्डल प्रशासन के अधिकारी पुरे तन मन से लगा रहा।समारोह में सिवान कोआपरेटिव बैंक अध्यक्ष मनोज सिंह,एडीएम प्रमोद कुमार, डीसीएलआर अमन आनन्द,बीडीओ बिन्दु कुमार, थाना अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, प्रखंड प्रमुख बच्ची देवी , मुखिया आरती देवी आदि उपस्थित थे।

विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाये गये थे। मेला में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाए गये थे।जिसका मंत्री ने उद्धघाटन कर बारी बारी से सभी स्टाल का निरीक्षण किये।स्टाल जीवीका दीदी,शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित अनेक विभाग द्वारा स्टाल लगाए गए थे। क्षेत्रीय भाषा कलाकारों बिखेरा जलवा बलिया के मां गढ़ देवी राजकीय मेला में कला संस्कृति एवं युवा विभाग व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भोजपुरी कलाकारों ने अपने गायन से शमां बांध दिया। ग्रुप ने अपनी कला का बेहतरीन नमूना पेश किया। दोनों ग्रुप के कलकारों ने एक से बढ़कर एक भोजपुरी भक्ति गीत पेश कर मंत्रमुग्ध कर दिया।