Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

माउंट मकालु स्कूल में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित

लोकल डेस्क, अभिलाष गुप्ता।

बीरगंज: बीरगंज महानगरपालिका–10 अशोक वाटिका स्थित माउंट मकालु सेकेंडरी स्कूल के आयोजन में एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ है। उक्त शिविर Birgunj Community Eye Center तथा Tilganga Eye Hospital के प्राविधिक सहयोग से आयोजित किया गया था। शिविर में अनुभवी ऑप्टोमेट्रिस्ट प्रभात चौधरीया द्वारा विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा स्थानीय नागरिकों की आंखों की जांच की गई। कार्यक्रम में श्रीती चौधरी और ओमप्रकाश चौधरी ने सहजीकरण एवं सहयोग प्रदान किया।

शिविर के दौरान सेवाग्राहियों को निःशुल्क पूर्ण नेत्र परीक्षण सेवा प्रदान की गई, वहीं चश्मा खरीद पर 25 प्रतिशत छूट की व्यवस्था भी की गई थी। इसके अलावा मोतियाबिंद से सम्बन्धित मरीजों के लिए निःशुल्क शल्यक्रिया सेवा उपलब्ध कराए जाने की जानकारी आयोजकों द्वारा दी गई।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक राहुल श्रीवास्तव के अनुसार कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालय समुदाय में नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा प्रारम्भिक अवस्था में आंखों से सम्बन्धित समस्याओं की पहचान करना रहा।

विद्यालय प्रशासन ने भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक उत्तरदायित्वमूलक कार्यक्रमों को निरन्तर जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है।