Ad Image
Ad Image
तमिलनाडु के द. विरुधूनगर में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, 21 की मौत 8 घायल || हताश प्रधानमंत्री ने झूठ बोलकर देश को गुमराह करने का प्रयास किया: खरगे || विपक्ष की महिला आरक्षण रोकने की साजिश, आधी आबादी को हक दिलाएंगे: PM मोदी || हॉर्मुज में भारतीय जहाजों पर गोलीबारी, दिल्ली ने ईरानी राजदूत को तलब किया || अंतर्राष्ट्रीय कानून अनुपालन की यूरोपीय संघ की अपील को ईरान ने पाखंड बताया || राष्ट्रपति ट्रंप ने तरनजीत संधू को दिल्ली का उप राज्यपाल बनने पर दी बधाई || सम्पूर्ण देश की विधायिका में आज से 33 फीसदी महिला आरक्षण कानून लागू || पटना: CM सम्राट चौधरी ने जन प्रतिनिधियों और अन्य से की शिष्टाचार भेंट || इजरायल और लेबनान के बीच आज से 10 दिनों के लिए सीजफायर लागू || बसपा सुप्रीमो मायावती का आरक्षण को लेकर कांग्रेस और सपा पर हमला

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मुंबई को हराकर पंजाब किंग्स अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची

स्पोर्ट्स डेस्क, श्रेयांश पराशर l

मुंबई, । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के एक अहम मुकाबले में पंजाब किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। प्रभसिमरन सिंह और कप्तान श्रेयस अय्यर की दमदार पारियों ने टीम की जीत की नींव रखी।

197 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने शुरुआती ओवरों में ही प्रियांश आर्य और कूपर कॉनली के विकेट गंवा दिए। दोनों बल्लेबाजों को मुंबई के तेज गेंदबाज एएम गजनफर ने आउट किया। शुरुआती झटकों के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह ने पारी को संभाला और शानदार साझेदारी की।

दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 139 रन जोड़े, जिससे टीम मैच में वापसी कर सकी। श्रेयस अय्यर ने 35 गेंदों में 66 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें पांच चौके और चार छक्के शामिल रहे। वहीं प्रभसिमरन सिंह ने 39 गेंदों में 80 रन बनाते हुए 11 चौके और दो छक्के जड़े और अंत तक नाबाद रहे।

16वें ओवर में शार्दुल ठाकुर ने अय्यर को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा, लेकिन तब तक मैच पंजाब के पक्ष में झुक चुका था। अंत में पंजाब किंग्स ने 16.3 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाकर मुकाबला आसानी से जीत लिया। मैक्स स्टोयनिस 10 रन बनाकर नाबाद लौटे।

इस जीत के साथ पंजाब किंग्स के नौ अंक हो गए हैं और टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है। दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस की यह लगातार चौथी हार है, जिससे उनकी स्थिति और कमजोर हो गई है।