Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना बनी आत्मनिर्भर बिहार की पहचान,गांव-कस्बों में बढ़ रहा उद्यम

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना।

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना बनी आत्मनिर्भर बिहार की पहचान,गांव-कस्बों में बढ़ रहा उद्यम
- योजना का लाभ लेकर गांव व कस्बों में नये व्यवसाय शुरू कर दे रहे रोजगार 
- ऑटोमोबाइल गैरेज व प्लास्टिक बोतल का व्यापार शुरू करके लाखों कमा रहे युवा 

पटना। प्रदेश में लघु उद्योग को बढ़ावा देने के लिए बिहार सरकार की मुख्यमंत्री उद्यमी योजना एक वरदान की तरह साबित हो रही है। बिहार के छोटे-बड़े जिलों में इस योजना का लाभ लेकर उद्यमी अब प्रदेश छोड़ने की बजाय नए-नए रोजगार पैदा कर रहे है। इसी कड़ी में कटिहार जिले में दो अलग- अलग व्यवसाय में लगे उद्यमियों ने कहा कि व्यापार के शुरूआती दिनों में उनका कारोबार काफी छोटा होता है। पूंजी की कमी के कारण वे अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में सक्षम नहीं हो पा रहे थे। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना का लाभ लेकर आज उन्होंने न केवल अपने व्यवसाय को बड़ा आकार दिया, बल्कि गांव व कस्बों के कई लोगों को उनके घर ही में रोजगार की व्यवस्था कर चुके हैं। 

योजना ने शहाबुद्दीन के गैराज को दिया बड़ा आकार, 9 मेकैनिक को दे रहें रोजगार

कटिहार के रहने वाले शहाबुद्दीन एक मोटर गैराज संचालक है। उन्होंने 2023 में योजना का लाभ लेकर अपने गैराज को बड़ा आकार देने का भरपूर कोशिश कर है। बातचीत करने पर उन्होंने कहा कि करीब दो साल पहले उन्होंने छोटे-पैमाने पर इस गैराज की शुरूआत की थी। व्यापार को आगे बढ़ाने की असीम संभावनाएं दिख रही थी। लेकिन लागत की कमी के कारण वे गैराज को आगे ले जाने में सक्षम नहीं थे। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत 3 किश्तों में उन्हें 6 लाख का लाभ मिला। जिसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वर्तमान में वे टू व्हीलर व फॉर व्हीलर दोनों वाहनों का गैराज चालू कर रखा है। साथ ही उन्होंने अपने आस-पास के 9 मैकेनिक को अपने साथ काम भी दे रखा है। 

प्लास्टिक आइटम तैयार कर आत्मनिर्भरता की प्रतीक बने मुदस्सिर

कटिहार के मनिहारी इलाके के रहने वाले मुदस्सिर ने बताया कि उन्होंने भी मुख्यमंत्री उद्यमी योजना का लाभ लेकर आज अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में जुटे है। योजना के तहत 7 लाख का ऋण प्राप्त करके उन्होंने प्लास्टिक आइटम तैयार करने का काम शुरू किया है। जिससे वे कोलड्रिंक्स की बोतल का निर्माण कर रहे है। जल्द ही वे एक लीटर, 500 एमएल की बोतल तैयार कर बाजार में लांच करने की योजना बन रहे है।