Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मुजफ्फरपुर में पति-पत्नी गिरफ्तार, 5 युवतियों को पुलिस ने छुड़ाया, होटलों में भेजते थे लड़कियां

लोकल डेस्क।

मुजफ्फरपुर में पति-पत्नी गिरफ्तार, 5 युवतियों को पुलिस ने छुड़ाया, होटलों में भेजते थे लड़कियां

मुजफ्फरपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा किया है. यहां एक दंपती सेक्स रैकेट चलाते थे. पुलिस ने छापेमारी कर चार लड़कियों को छुड़ाया. स्टेशन पर ऑटो चालक लड़कियों को फंसा कर लाते थे. इस मामले में पुलिस ने शहर के दो होटल के मैनेजर एक महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.नगर डीएसपी वन सीमा देवी ने बताया कि इस सेक्स रैकेट का खुलासा तब हुआ जब एक युवती ने फंसने के बाद फोन कर पुलिस को लोकेशन भेजा. इस मकान तक अकेली युवतियों, जो किसी कारणवश स्टेशन और बस अड्डों पर होती थीं, उन्हें ऑटो ड्राइवर बहला-फुसलाकर पहुंचाता था.नगर डीएसपी वन सीमा देवी के नेतृत्व में की गई इस छापेमारी में होटल के अलग-अलग कमरों से संदिग्धों को पकड़ा गया. पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्रियों के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण सबूत भी बरामद किए हैं. पुलिस ने इनके पास से एक इको स्पोर्ट्स कार और एक ऑटो जिसका इस्तेमाल लड़कियों को होटल आने जाने के लिए किया जाता था. साथ ही पांच मोबाइल और होटल का डीवीआर भी जब्त किया गया है.पकड़े गए लोगों की पहचान सिकंदरपुर थाना क्षेत्र निवासी लक्ष्मण पासवान, सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के मानिक चौक निवासी अंकित कुमार, मोतीपुर वार्ड एक निवासी पवन कुमार मंगेरिया, ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के जुरन छपरा वासी दिलीप कुमार कुशवाहा और उसकी पत्नी शामिल हैं. इनमें से दिलीप कुमार कुशवाहा एक राजनीतिक दल से भी जुड़ा हुआ है.वहीं लक्ष्मण पासवान ऑटो चलाता है. लक्ष्मण ही जंक्शन और बस स्टेशन से भोली भाली लड़कियों और महिलाओं को फंसा कर कल्याणी चौक पर लाता था, जहां दिलीप कुमार कुशवाहा और उसकी पत्नी जबरन उनसे देह व्यापार कराते थे.