Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मुझे बम से उड़ाने की रची जा रही साजिश: चिराग पासवान

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार |

मुंगेर रैली में चिराग पासवान का दावा  “मुझे बम से उड़ाने की रची जा रही साजिश”, विपक्ष पर साधा निशाना
लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने मुंगेर की रैली में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अब उन्हें बम से उड़ाने की साजिश हो रही है। चिराग ने कहा कि वह शेर का बेटा हैं, रामविलास पासवान के बेटे हैं, इसलिए न तो झुकेंगे, न टूटेंगे और न ही डरेंगे। उनके मुताबिक, पहले उनके परिवार, फिर पार्टी और फिर उन्हें सड़क पर लाने की कोशिश हुई, लेकिन वह नहीं झुके। अब जान से मारने की साजिश रची जा रही है। हाल ही में सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम चैट बॉक्स में उन्हें बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

नव संकल्प रैली में चिराग ने विपक्ष को घेरते हुए कहा कि उनके एजेंडे बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट को खत्म करने की साजिश हो रही है, लेकिन वह डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष चाहता है कि लोग जाति और धर्म के नाम पर बंटे रहें, क्योंकि जिस दिन बिहारी इन बातों से ऊपर उठकर एकजुट होंगे, बिहार ही नहीं, देश को भी दिशा देंगे।

चिराग पासवान ने राजद पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 1990 के दशक में गलत नेतृत्व की वजह से बिहार आज भी विकास में पिछड़ा है। जो लोग सत्ता में रहकर कुछ नहीं कर सके, वे अब लोगों को जाति और धर्म के नाम पर बांट रहे हैं। बिहार के लोग आज भी रोज़गार के लिए दूसरे राज्यों में पलायन कर रहे हैं और उनकी आने वाली पीढ़ियां भी वहीं बस रही हैं। इस मौके पर जमुई से सांसद अरुण भारती और समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी भी मंच पर मौजूद थीं।