लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/ दारौंदा मैट्रिक का परीक्षा परिणाम आते ही अच्छे अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को परिवार वाले, स्थानीय लोग, व परिचित उन बच्चों को बधाइयां दे रहे हैं।
बच्चों की उपलब्धि पर स्थानीय लोग काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। लाल बहादुर शास्त्री हाई स्कूल का इंटर कॉलेज बगौरा के छात्र व मदारीचक निवासी प्रमोद कुमार मिश्रा के पुत्र रितेश कुमार मिश्रा ने 452 अंक लाकर परिवार के साथ-साथ स्कूल का भी नाम रौशन किया है। इसी स्कूल केआयुष कुमार पंडित ने 437 अंक, इमरान अली ने 419 अंक लाया है, रितेश कुमार मिश्रा , लाल बहादुर शास्त्री हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज बगौरा, 452 अंक ।







