Ad Image
Ad Image
मेरठ: भीषण आग में एक ही परिवार के 5 बच्चों समेत छह की मौत || भोपाल: खड़गे और राहुल गांधी किसान महापंचायत को करेंगे संबोधित || लुधियाना से मोतिहारी आ रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलटी || रांची से दिल्ली जा रहा एयर एम्बुलेंस चतरा में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत || मैक्सिको के इंटरनेशनल ड्रग कार्टेल लीडर एल मंचों की मौत, हिंसा जारी || प. बंगाल के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे रॉय || JNU में देर रात बवाल, दो छात्र गुटों के बीच चले लाठी डंडे || चुनाव आयोग ने SIR को लेकर 22 राज्यों को भेजा पत्र || PM मोदी ने कहा: AI मानवता की भलाई के लिए, इसे बड़े अवसर में बदलना जरूरी || किरन रिजिजू ने कहा, भारत में अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

मोतिहारी: 28 अगस्त को वोटर अधिकार यात्रा

लोकल डेस्क, नीतीश कुमार |

मोतिहारी में 28 अगस्त को राहुल-तेजस्वी की वोटर अधिकार यात्रा, महागठबंधन ने 5 लाख लोगों के जुटने का किया दावा

मोतिहारी में 28 अगस्त को राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की अगुवाई में वोटर अधिकार यात्रा निकाली जाएगी। महागठबंधन का दावा है कि इस रैली में 5 लाख से अधिक लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर शनिवार को राजद जिलाध्यक्ष मनोज यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें कांग्रेस, राजद और वीआईपी के जिलाध्यक्ष, विधायक, पूर्व विधायक और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने यात्रा को सफल बनाने के लिए रणनीति पर चर्चा की।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशिभूषण राय ने कहा कि यह केवल राजनीतिक यात्रा नहीं है, बल्कि बिहार के भविष्य की दिशा तय करने वाला आंदोलन है। वहीं, राजद जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने बताया कि लालू प्रसाद यादव हमेशा गरीबों और वंचितों की आवाज रहे हैं और इस रैली को लेकर भाजपा में बेचैनी है।

यह यात्रा महात्मा गांधी की कर्मभूमि चंपारण से शुरू होगी। महागठबंधन का कहना है कि इसके जरिए सामाजिक न्याय, बेरोजगारी, महंगाई और लोकतांत्रिक अधिकारों के मुद्दों को उठाया जाएगा। इसे 2025 के विधानसभा चुनाव की तैयारी का हिस्सा माना जा रहा है और गठबंधन नेताओं का विश्वास है कि इससे जनता में नया उत्साह पैदा होगा।